Watch Video : सेना से सुप्रीम कोर्ट तक… कांग्रेस ने किन संस्थाओं पर लगाए आरोप? सुधांशु त्रिवेदी ने गिनाए नाम

Oct 06, 2026 - 16:26
0 0
Watch Video : सेना से सुप्रीम कोर्ट तक… कांग्रेस ने किन संस्थाओं पर लगाए आरोप? सुधांशु त्रिवेदी ने गिनाए नाम

Watch Video : ‘मैं पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस ने अब तक देश की कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं? एक दर्जन, आधा दर्जन या दो दर्जन?’ यह सवाल बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय सेना से लेकर वायुसेना, देश की रक्षा व्यवस्था, LIC, HAL, SBI, SEBI, वैक्सीन, न्यायपालिका और भारतीय मीडिया तक को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है.

त्रिवेदी ने कहा, ‘शायद इस पर क्विज करानी पड़े कि कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने देश की कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी विदेश जाकर भी ये बातें कहते हैं.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परिवार पिछले चार पीढ़ियों से लोकतंत्र की आड़ में राजशाही चला रहा है. लोकतंत्र को कमजोर करता रहा है.

सुधांशु त्रिवेदी ने क्या कहा? सुनें

राहुल को फिर से लॉन्च करने की एक और कोशिश: भाजपा

बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट की बात को गलत तरीके से पेश कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और इसे अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. पात्रा ने 5 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में हुई जनहित याचिका की सुनवाई का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत ने कहीं भी यह नहीं कहा कि फॉर्म-6 गैरकानूनी है.


ये भी पढ़ें: Video : Gen-Z स्टाइल में राहुल गांधी का CEC ज्ञानेश कुमार पर तंज, कहा-इंट्स डन ब्रो...

पात्रा ने कहा, “कांग्रेस बार-बार हर संभव तरीके से राहुल गांधी को लॉन्च और फिर से लॉन्च करने की कोशिश करती रही है. जब, कई प्रयासों के बावजूद, वह अपनी पकड़ बनाने में विफल रहे, तो कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगियों ने तय किया कि भले ही इसके लिए अराजकता का सहारा लेना पड़े और देश के लोकतंत्र को कमजोर करना पड़े, वे किसी भी कीमत पर राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से लॉन्च करेंगे.”

The post Watch Video : सेना से सुप्रीम कोर्ट तक… कांग्रेस ने किन संस्थाओं पर लगाए आरोप? सुधांशु त्रिवेदी ने गिनाए नाम appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User