ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, पुलिस को किया इन्फॉर्म

Oct 07, 2026 - 15:28
0 0
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, पुलिस को किया इन्फॉर्म

CJP के सह-संयोजक सौरव दास बुधवार को पार्टी की टीम के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे. उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से पुलिस को एक पत्र दिया गया है, जिसमें 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किए जाने की जानकारी दी गई है.

सौरव दास ने कहा कि CJP की टीम पहले भी पुलिस को प्रदर्शन के बारे में बता चुकी है, लेकिन अब औपचारिक तौर पर लिखित सूचना दी जा रही है. उनके मुताबिक, इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बाद में पुलिस यह न कहे कि उसे प्रदर्शन के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी.

सौरभ दास का मीडिया से बात करते हुए वीडियो

'पुलिस से सहयोग की उम्मीद है'

सौरव दास कहा कि जंतर-मंतर निर्धारित प्रदर्शन स्थल है और वहां शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं. CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के साथ पूरा सहयोग करेगा और पुलिस से भी सहयोग की उम्मीद है.

अपने बयान में दास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने उन्हें "देश का गद्दार" और "एंटी-नेशनल" बताया. साथ ही उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी ज्ञानेश कुमार को "झूठा" कहा है.

ये भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार ने छत्तीसगढ़ का 2 दिवसीय दौरा टाला, दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन के बीच फैसला

CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है. दास के मुताबिक, इस प्रदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ युवा भी शामिल होंगे. CJP का कहना है कि 10 अक्टूबर का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जाएगा. पार्टी ने SIR और चुनाव आयोग से जुड़े कई मुद्दों पर भी सवाल उठाए हैं.

The post ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, पुलिस को किया इन्फॉर्म appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User