पब्लिक सर्विस में रहने के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी बोले- 'भारत के विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा'

Oct 07, 2026 - 15:28
0 0
पब्लिक सर्विस में रहने के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी बोले- 'भारत के विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं भारत की जनता के सामने नतमस्तक हूं. पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए जनता ही भगवान है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के परिश्रमी कार्यकर्ता मेरी ताकत हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में विकसित भारत 2047 के विजन के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि ‘2047 तक हम विकसित भारत के सपने को साकार करके रहेंगे. हम ओलंपिक होस्ट करेंगे, हम स्पेस में कदम रखेंगे. हम यह सबकुछ करेंगे.

देखें, जनता का आभार जताते हुए पीएम ने क्या कहा-

मैंने यह नहीं सोचा था कि मेरे सफर में यह मुकाम भी आएगा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पब्लिक सर्विस में अपने 25 साल पूरे होने पर ‘सेवा ज्योति' कार्यक्रम को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा ‘7 अक्टूबर 2001 को जब मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, तो मैंने सोचा भी नहीं था कि यह माइलस्टोन भी आएगा.’ उन्होंने कहा कि मुझमें बचपन से ही कुछ नया सीखने की ललक रही है, आज भी मैं एक विद्यार्थी हूं. पीए मोदी ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सहयोगियों और लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था रखने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.

जनता ने मुझे सेवा के लिए चुनाव

सेवा ज्योति के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ‘लोगों ने हमेशा मुझे उनकी सेवा करने के लिए चुना है. आज मैं भारत के लोकतंत्र और उसके संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा को व्यक्त करता हूं. मैं 'सेवा ज्योति यात्रा' में हिस्सा लेने वाले सभी नागरिकों का भी दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. आज सुबह मैं प्रार्थना करने के लिए श्री विनायक मंदिर गया. मैंने देश के लिए,भारत के 1.4 बिलियन लोगों के लिए और अपने लिए भी भगवान से प्रार्थना की. मेरी प्रार्थना है कि भगवान मुझे अपने देश के लिए और भी ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करने की ताकत और काबिलियत दें.

ये भी पढ़ें : गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

The post पब्लिक सर्विस में रहने के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी बोले- 'भारत के विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा' appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User