नंदीग्राम में हसीरानी रथ ने तोड़ दिया शुभेंदु अधिकारी का रिकॉर्ड, 122753 वोट से मिलन प्रधान को हराया

Oct 10, 2026 - 22:05
0 0
नंदीग्राम में हसीरानी रथ ने तोड़ दिया शुभेंदु अधिकारी का रिकॉर्ड,  122753 वोट से मिलन प्रधान को हराया

Nandigram By Election Result: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार हसीरानी रथ ने शुभेंदु अधिकारी की 82 हजार से अधिक वोटों से जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मिलन प्रधान को 1,22,753 वोट से पराजित कर दिया है. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 17 राउंड की गितनी खत्म होने के बाद हसीरानी रथ को 1,64,427 वोट मिले. मिलन प्रधान को 41,674 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के शांति गोपाल गिरि को 5,779 वोट मिले. भाकपा नेता की जमानत जब्त हो गयी.

AISF और DTC उम्मीदवारों की जमानत जब्त

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (AISF), डेमोक्रेटिकट तृणमूल कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे. एआईएसएफ के टिकट पर अली मोहम्मद सब-ए-मिराज खान और रीतब्रत बनर्जी की पार्टी डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर एहतेशामुल हक चुनाव लड़ रहे थे. दोनों की जमानत जब्त हो गयी. मिराज खान को 1,607 और एहतेशामुल हक को महज 853 वोट मिले.

4 निर्दलीय उम्मीदवार, किसी को 1000 वोट भी नहीं मिले

नंदीग्राम विधानसभा सीट से 4 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे. इनके नाम सईद मोहम्मद, शेख हसीबुल, अब्दुल रफीक साहा और शेख मुजीबर रहमान अली हैं. इनमें सईद मोहम्मद को सबसे ज्यादा 723 वोट मिले. शेख हसीबुल को 325, अब्दुल रफीक साहा को 257 और शेख मुजीबर रहमान अली को 227 वोट मिले. नंदीग्राम के उपचुनाव में महज 643 लोगों ने NOTA (None Of The Above यानी इनमें से कोई नहीं) का बटन दबाया.

ये भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव : नंदीग्राम और रेजीनगर में ‘वोट लूट’ के आरोप, फिर से चुनाव कराने की मांग

नंदीग्राम में 6 अक्टूबर को हुई थी वोटिंग

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. इस सीट पर 80.89 प्रतिशत मतदान हुआ था. यह सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी. शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल विधानसभा के आम चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर 2 सीटों से चुनाव लड़ा था. बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया. इसलिए यहां उपचुनाव कराना पड़ा.

The post नंदीग्राम में हसीरानी रथ ने तोड़ दिया शुभेंदु अधिकारी का रिकॉर्ड, 122753 वोट से मिलन प्रधान को हराया appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User