प्रभात खबर का सवाल : SIR राजनीतिक मुद्दा, आंदोलन में सीजेपी-GenZ और अभिनेता हैं, नेता-वोटर क्यों नहीं?
वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के दौरान कथित गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में जोरदार आंदोलन हुआ. इन आंदोलनों में GenZ और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अलावा स्टूडेंट्स संगठनों ने भाग लिया. मुंबई में सीजेपी के आंदोलन में फिल्म जगत की 3 हस्तियों नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी और सिंगर विशाल ददलानी शामिल हुए. राजनीतिक कारणों से हो रहे इस आंदोलन में लेफ्ट और आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर मुख्यधारा की किसी राजनीतिक पार्टी की भागीदारी नहीं दिखी. राष्ट्रीय पार्टी तो कोई भी नहीं थी. न ही किसी ऐसे वोटर को आंदोलन में देखा गया, जो एसआईआर की वजह से वोटिंग से वंचित रहा हो.

सीजेपी के आंदोलन में राजनीतिक दलों के लोग नहीं
मुंबई में सीजेपी के ‘जेल भरो आंदोलन’ में न तो कोई जेल गया, न ही किसी ने एसआईआर पर तथ्यात्मक बातें कीं, न ही कोई सबूत पेश किया गया. सिर्फ एक आंकड़ा दिया गया- 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिये गये. बताया गया कि डॉ आंबेडकर, पंडित जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी इस देश की रीढ़, दिमाग और आत्मा हैं. डॉ आंबेडकर और पंडित नेहरू ने हमें वोटिंग का अधिकार उस वक्त दिया, जब हमें यह भी नहीं मालूम था कि चुनाव क्या होते हैं, वोट क्या होता है.
शबाना आजमी ने किया दीपके के आंदोलन का समर्थन
आंदोलन का समर्थन करने के लिए शिवाजी पार्क पहुंचीं वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने कहा- वोट हमारा अधिकार है. ये हमारी आवाज है. लेकिन हमारा वोट हमसे छीन लिया जाये, तो हम क्या करेंगे? हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे. हम किसी भी गलत चीज को नहीं सहेंगे. यह हमारा मुल्क है. हमारे संविधान ने हमें यह अधिकार दिया है.

विशाल भारद्वाज ने दीपके संग शेयर किया मंच
संगीतकार और निर्माता विशाल भारद्वाज ने अभिजीत दीपके के साथ मंच साझा किया. उन्होंने कहा- मैं यहां सीजेपी के आंदोलन के समर्थन में आया हूं. यह निजी बात है. किसी को मन से लगता है कि जो हो कुछ भी रहा है वह गलत है, तो वे समर्थन में आयें और किसी को नहीं लगता है तो न आयें. मैं किसी से नहीं कहूंगा कि वे यहां आयें या यहां न आयें. यह उनकी मर्जी है.
ये भी पढ़ें: Video: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन जारी, बैरिकेड पर चढ़ीं नेहा बोरा, जमकर लगाये नारे
सोशल मीडिया पर समर्थन, शिवाजी पार्क से दूर
मुंबई में सीजेपी के आंदोलन की बात करें, तो उद्धव ठाकरे गुट वाली शिव सेना के नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखते रहे, लेकिन पार्टी का कोई प्रतिनिधि ‘जेल भरो आंदोलन’ में शामिल होने के लिए या सीजेपी के आंदोलन का समर्थन करने के लिए नहीं पहुंचा.

दिल्ली में सीपीआई, सीपीएम के साथ आम आदमी पार्टी
दिल्ली में शुक्रवार के आंदोलन में वामपंथी छात्र संगठनों आइसा, एसएफआई के अलावा सीपीएम, सीपीआई के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. प्रदर्शन का आह्वान करने वालों में वकील प्रशांत भूषण भी शामिल थे.
ये भी पढ़ें: अमित शाह को दीपके की धमकी- मोटा भाई, एक गलती कर चुके हो, दूसरी गलती की तो इस बार तेरा ही इस्तीफा होगा
दिल्ली में एमए बेबी ने दी गिरफ्तारी
सीपीएम के जेनरल सेक्रेटरी एमए बेबी, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, सांसद संजय सिंह और आइसा की नेता नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया. शनिवार को एक बार फिर योगेंद्र यादव कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और नेहा बोरा समेत सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के वकीलों के साथ जंतर मंतर की ओर बढ़े, लेकिन करीब 150 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. शनिवार को भी आंदोलन में मुख्यधारा की कोई पार्टी सीधे तौर पर शामिल नहीं थी.
The post प्रभात खबर का सवाल : SIR राजनीतिक मुद्दा, आंदोलन में सीजेपी-GenZ और अभिनेता हैं, नेता-वोटर क्यों नहीं? appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)