'मैंने खुद उनसे कहा था शादी कर लो', मनोज तिवारी की दूसरी शादी पर बेटी रीति का खुलासा

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों काफी चर्चा में हैं. 'बिग बॉस 20' से बाहर आने के बाद रीति तिवारी ने अपने पिता मनोज तिवारी संग अपने रिश्ते और उनकी दूसरी शादी पर खुलकर बात की.

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में रीति तिवारी ने कहा कि उन्होंने ही अपने पिता को दूसरी शादी करने के लिए कहा था. रीति ने बताया कि उन्हें पिता के रिश्ते के बारे में पता चल गया था और वो उनके सामने खुलकर ये बातें नहीं कर पा रहे थे. इसके बाद रीति ने फोन कर खुद पिता से शादी करने के लिए कहा.

मनोज तिवारी की दूसरी शादी पर बेटी रीति का खुलासा
रीति तिवारी ने कहा, 'मैं अपने पिता को बचपन से बहुत सिखाती हूं. चिल करने के लिए बोलती हूं. इंग्लिश ठीक करने के लिए भी कहती हूं.'

रीति ने कहा, 'जब मैं 16 साल की थी तब मुझे फील हो गया था कि पापा को कोई मिल गई है. वो बोल नहीं पा रहे हैं, लेकिन मुझे समझ आ जाता है. बच्चे बेवकूफ नहीं होते हैं. फिर मैंने उन्हें फोन करके बोला हेलो डैड प्लीज आप शादी कर लीजिए.'

उन्होंने कहा, 'मैं बहुत मूंहफट हूं. मैंने बोल दिया, फिर उन्होंने कहा कि ठीक है बेटा अगर तुमने बोला है तो डन. मैंने उनको बोला इतना चिंता मत करिए. आप अपने मन की करिए.'

इसके बाद रीति तिवारी से पूछा गया कि उनकी दो और बेटियां हैं उनके क्लोज हैं आप. इसपर रीति ने कहा, 'हां बिल्कुल. वो दोनों बहुत क्यूट हैं.'

मनोज तिवारी ने की दो शादियां
बता दें, मनोज तिवारी ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी साल 1999 में रानी तिवारी से हई थी. फिर इनका 2012 में तलाक हो गया था. इनसे एक बड़ी बेटी हैं, जिनका नाम रीति तिवारी है. सुरभि तिवारी उनकी दूसरी पत्नी हैं, जिनसे उन्होंने 2020 में कोरोना के दौरान शादी की. सुरभि से उनकी दो बेटियां हैं.

मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि इन दिनों 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आ रहे हैं.

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)