09 अक्टूबर की टॉप 20 खबरें : पंचतत्व में विलीन हुए 'नाना' और रूपी सोरेन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक-CJP का प्रदर्शन

Oct 09, 2026 - 11:51
0 0
09 अक्टूबर की टॉप 20 खबरें : पंचतत्व में विलीन हुए 'नाना' और रूपी सोरेन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक-CJP का प्रदर्शन

1. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा INDIA ब्लॉक, राजघाट पहुंचकर राहुल-खरगे ने किया प्रदर्शन

INDIA ब्लॉक ने तीसरे दिन राजघाट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. विपक्षी नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई और वोट के अधिकार पर हमले का आरोप लगाया. यहां पढ़ें पूरी खबर.

2. मां रूपी सोरेन की अंतिम विदाई, नेमरा में फूट-फूटकर रोए CM हेमंत सोरेन, देखें तस्वीरें

CM हेमंत सोरेन ने अपनी मां रूपी सोरेन को नम आंखों से अंतिम विदाई दी. नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन. परिवार और समर्थकों में शोक की लहर. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. 42 पूर्व जजों ने लिखा खुला पत्र: बोले- संवैधानिक संस्थाएं किसी सरकार की नहीं, SIR का किया बचाव

42 पूर्व न्यायाधीशों ने 'वोट चोरी' के आरोपों पर गंभीर चिंता जताई है. बोले- संवैधानिक संस्थाएं किसी सरकार की नहीं होतीं. जनता का विश्वास ही लोकतंत्र की पूंजी है. पढ़ें पत्र में और क्या लिखा? पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित घर पर निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने निधन की पुष्टि की. उनके निधन पर अमिताभ बच्चन, जावेद अख्तर, करण जौहर, हेमा मालिनी समेत कई सितारों ने श्रद्धांजलि दी. नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. कौन हैं ऐनी कार्सन? जिन्हें मिला 2026 का साहित्य नोबेल, लेखन का अंदाज है सबसे अलग

कनाडाई लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार मिला है. जानें उनकी अनोखी लेखन शैली और पुरानी कहानियों को नए अंदाज में पेश करने की कला के बारे में. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. GST Council: अब 10 हजार से कम टैक्स पर नहीं आएगा नोटिस, नहीं होगी गिरफ्तारी; 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए नियम

GST काउंसिल की मीटिंग में 10 हजार रुपये से कम टैक्स पर नोटिस नहीं और गिरफ्तारी को खत्म करने का प्रस्ताव जारी किया गया. यह बदलाव 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे. जानिए पूरा मामला. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. अमेरिका में H-1B और Green Card नियमों पर सख्ती, Microsoft-Infosys-Tata-Wipro समेत 7 बड़ी IT कंपनियां प्रभावित

अमेरिका ने Microsoft, Infosys, Tata जैसी बड़ी IT कंपनियों को PERM प्रक्रिया से निलंबित कर दिया है. जानें H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड पर इसका क्या असर होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. 'कानूनन हम ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा नहीं ले सकते, विवेक के आधार पर देना होगा त्यागपत्र': सलमान खुर्शीद

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के इस्तीफा को लेकर संविधान में क्या जिक्र है और क्या ज्ञानेश कुमार से कानूनी तौर पर इस्तीफा मांग सकते हैं. स्टोरी में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट सलमान खुर्शीद से इस सवाल का जवाब जानते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. मस्क ने पूछा- क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? राहुल गांधी के जवाब पर एलन ने कहा थैंक्यू

स्टारलिंक लाइसेंस विवाद के बीच एलन मस्क ने भारत में लाइसेंस न मिलने पर सवाल उठाते हुए पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? इस पर राहुल गांधी ने भी तंज कसते हुए मस्क को जवाब दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. CEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ाई गई सुरक्षा, आवास से चुनाव आयोग तक कड़ा पहरा; ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच विपक्ष का प्रदर्शन तेज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई है. विपक्षी दल 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. जानिए पूरा मामला. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. 10 अक्टूबर को CJP का प्रदर्शन: दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा पुलिस- पैरामिलिट्री जवान तैनात, 9-10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 20 हजार से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों को तैनात किया गया है.पूरी खबर यहां प्ढ़ें.

12. CJP Protest: अभिजीत दीपके की चेतावनी, सड़कों पर उतरेंगे और CEC के इस्तीफे तक जारी रखेंगे आंदोलन

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने PM मोदी और EC पर लोकतंत्र की हत्या और वोट चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. झारखंड हाईकोर्ट में JSSC CGL मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित, शुक्रवार को JPSC मामले पर होगी बहस

झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. JPSC परीक्षाओं पर सुनवाई जारी है. जानिए आगे क्या होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. IND vs WI 2nd T20: नेट्स में ईशान का तूफान, वैभव ने भी मचाया शोर

रांची में भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 से पहले नेट्स में ईशान किशन का जलवा दिखा. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी सबका ध्यान खींचा. जानें क्या है अपडेट. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. 3 घंटे में महागठबंधन का प्रोटेस्ट खत्म, तेजस्वी ने सुनाई 'ज्ञानु-ज्ञानु' कविता, RJD नेताओं को बैरिकेडिंग से फेंका, जानिए और क्या-क्या हुआ

पटना में SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महागठबंधन के नेताओं ने प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन 3 घंटों तक चला. इस प्रोटेस्ट में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी समेत कई नेता शामिल हुए. पूरे 3 घंटे पटना की सड़क पर विपक्ष का जमकर हंगामा देखने के लिए मिला. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. लखनऊ में वंदे भारत का एक्सीडेंट: अचानक ट्रैक पर आई गाय, चपेट में आते ही टूट गया इंजन का नोज कोन

Vande Bharat Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने अचानक गाय आ गई. जिससे इंजन के आगे लगा नोज कोन टूट गया. हादसे के बाद ट्रेन को कुछ देर रोकना पड़ा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. UGC NET दिसंबर सेशन के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहै कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 दिसंबर 2026 से शुरू हो गई है. इसके लिए एग्जाम का शेड्यूल भी जारी हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. IND vs WI मैच के लिए रांची तैयार, 2 हजार पुलिसकर्मी मौके पर तैनात; सुबह 6 से भारी वाहनों की नो-इंट्री

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी है. 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात. भारी वाहनों के लिए सुबह 6 बजे से नो-इंट्री रहेगी. जानें ट्रैफिक रूट. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई से आहत मुस्लिम युवक ने तोड़ी चुप्पी, कहा-भारत को बांग्लादेश-नेपाल बनाने की चल रही साजिश...

दिल्ली के कनॉट प्लेस में मोएट्स रेस्टोरेंट के बाहर कश्मीरी युवक फहीम नजीर से कथित मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद फहीम ने राहुल गांधी, ईवीएम और पूरे विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. रांची की 11 साल की आश्वी ने नाक पर हूला हूप घुमाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

11 साल की आश्वी वशिष्ठ ने नाक पर हूला हूप घुमाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड. एक मिनट में 80 बार घुमाकर रचा इतिहास. जानें इस अनोखी प्रतिभा के बारे में. पूरी खबर यहां पढ़ें.

The post 09 अक्टूबर की टॉप 20 खबरें : पंचतत्व में विलीन हुए 'नाना' और रूपी सोरेन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक-CJP का प्रदर्शन appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User