Delhi CJP Protest: हिरासत में ली गई युवती ने खींचा पुलिसकर्मी का बैज, उकसाने की कोशिश का वीडियो वायरल

Oct 10, 2026 - 22:05
0 0
Delhi CJP Protest: हिरासत में ली गई युवती ने खींचा पुलिसकर्मी का बैज, उकसाने की कोशिश का वीडियो वायरल

दिल्ली में 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया के खिलाफ CJP के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गई एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवती एक पुरुष पुलिसकर्मी से बहस करती और उसकी वर्दी पर लगा बैज खींचती नजर आ रही है.

वीडियो में युवती घायल प्रदर्शनकारियों को चिकित्सा सहायता दिलाने की मांग करती दिखाई देती है. इस दौरान उसकी पुलिसकर्मी से तीखी बहस होती है और महिला पुलिसकर्मी को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ता है. पुरुष पुलिसकर्मी भी स्थिति को संभालते हुए नजर आता है.

View on Instagram

'जिसको चोट लगी है, उसको लेकर जाओ'

वायरल वीडियो में युवती बार-बार कहती सुनाई देती है, “जिसको चोट लगा है, उसको लेकर जाओ.” वह घायल प्रदर्शनकारियों को अस्पताल पहुंचाने और उनके इलाज की व्यवस्था करने की मांग करती है.

अपनी बात रखते समय युवती पुलिसकर्मी के करीब आती है और उसकी वर्दी पर लगे बैज को बार-बार खींचती दिखाई देती है. उसकी इस हरकत के बीच मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी हस्तक्षेप करती है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करती है.

दिल्ली में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

यह वीडियो दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों से जुड़ा बताया जा रहा है. प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया के विरोध में आयोजित किया गया है.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मी के घायल होने के खबरें भी सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके कहां हैं? हिरासत के बाद समर्थकों में असमंजस, CJP और दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

The post Delhi CJP Protest: हिरासत में ली गई युवती ने खींचा पुलिसकर्मी का बैज, उकसाने की कोशिश का वीडियो वायरल appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User