राहुल गांधी ने खेला अगला दांव- सागर रत्न रेस्टोरेंट में लंच के बाद ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष बनाएगा रणनीति
दिल्ली के कनॉट प्लेस में सागर रत्न रेस्टोरेंट में लंच के लिए इंडिया ब्लाॅक के नेता पहुंच रहे हैं. संभावना है कि लंच के बाद INDIA ब्लॉक के विरोध का एक और दौर शुरू हो सकता है. इस पूरी योजना के पीछे राहुल गांधी की रणनीति काम कर रही है.
सागर रत्न रेस्टोरेंट पहुंचने वाले नेताओं को का वीडियो देखें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों को दोपहर के भोज पर आमंत्रित किया है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर में अनियमितताओं से जुड़े मुद्दे पर आगे की रणनीति को लेकर मंथन होने की संभावना है.
खरगे कर रहे हैं लंच को होस्ट
पीटीआई और एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी INDIA ब्लॉक के सहयोगियों के लिए आयोजित लंच को होस्ट कर रहे हैं. नेताओं के जुटान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यहां सुरक्षा बढ़ा दी है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने फुटपाथ घेर लिया हैं और बैरिकेड लगा दिए गए हैं.
सागर रत्न रेस्टोरेंट में राहुल गांधी और कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेताओं के अलावा कांग्रेस के पुराने नेता कपिल सिब्बल भी हैं, हालांकि अब वे एक इंडिपेंडेंट सांसद हैं. लंच में CPI और CPIM नेता पी संदोष कुमार और वी शिवदासन भी शामिल हैं. टीएमसी के नेता डेरेक ओ'ब्रायन भी लंच के लिए पहुंचे हैं.
ये भी पढ़ें :पब्लिक सर्विस में रहने के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी बोले- 'भारत के विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा'
The post राहुल गांधी ने खेला अगला दांव- सागर रत्न रेस्टोरेंट में लंच के बाद ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष बनाएगा रणनीति appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)