शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का फैसला- बंगाल के बंद चाय बागान कर्मियों को मिलेंगे 5000 रुपए और 50 किलो अतिरिक्त चावल

Oct 15, 2026 - 12:18
0 0
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का फैसला- बंगाल के बंद चाय बागान कर्मियों को मिलेंगे 5000 रुपए और 50 किलो अतिरिक्त चावल

Bengal Cabinet Decision: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी नीत सरकार को सत्ता से बेदखल कर बंगाल की सत्ता पर काबिज हुई शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने राज्य के बंद चाय बागान मजदूरों और बेरोजगार युवाओं को बड़ा त्योहारी तोहफा दिया है. बुधवार को राज्य सचिवालय (नबान्न) में हुई मंत्रिमंडल की विशेष बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंद पड़े चाय बागानों के प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता व अतिरिक्त राशन देने के साथ-साथ राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 45,185 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की. यह फैसला दुर्गा पूजा से लेकर छठ पूजा के बीच त्योहारी सीजन को देखते हुए लिया गया है.

बंद चाय बागान कर्मचारियों के लिए राहत पैकेज

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य के 21 बंद चाय बागानों में काम ठप होने से हजारों मजदूर परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. उन्हें इस साल पूजा बोनस भी नहीं मिल सका है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विशेष वित्तीय राहत पैकेज को मंजूरी दी है.

  • 5,000 रुपए की सहायता : 60 वर्ष से कम उम्र के कुल 19,524 प्रभावित मजदूरों के बैंक खातों में 5,000 रुपए की सहायता राशि भेजी जायेगी.
  • 50 किलो अतिरिक्त चावल : प्रभावित परिवारों को उनके नियमित राशन के तहत मिलने वाले 35 किलो चावल के अलावा 50 किलो अतिरिक्त मुफ्त चावल दिया जायेगा.
  • पूजा बोनस में बढ़ोतरी : चालू चाय बागानों के मजदूरों के लिए इस बार पूजा बोनस को 16 प्रतिशत (पिछली सरकार के समय) से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है.
  • बागान दोबारा खोलने का संकल्प : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंद पड़े 21 चाय बागानों को फिर से शुरू करने और स्थायी रोजगार बहाल करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bengal News: बंगाल में 11 हजार पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र, शुभेंदु का एक साल में एक लाख नौकरियों का वादा

बंगाल में 45,185 लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी

स्पेशल कैबिनेट का दूसरा अहम फैसला युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलना रहा. वित्त विभाग की हरी झंडी के बाद राज्य के विभिन्न प्रमुख विभागों में 45,185 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा, ताकि राज्य के शिक्षित युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके.

ये भी पढ़ें: कोलकाता पुलिस में भर्ती के लिए नवंबर में जारी होगा नोटिफिकेशन

विभागवार रिक्तियों का विवरण

विभागरिक्त पदों की संख्या
स्कूल शिक्षा33,199
तकनीकी शिक्षा1816
पुलिस996
पंचायत व ग्रामीण विकास7119
कुल नियुक्तियां45,185

The post शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का फैसला- बंगाल के बंद चाय बागान कर्मियों को मिलेंगे 5000 रुपए और 50 किलो अतिरिक्त चावल appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User