37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

इसके बाद विमान का रुख वापस लंदन की ओर होता दिखाई दिया। ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से अमेरिका के शिकागो ओ'हारे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी। खबरों के मुताबिक उड़ान के दौरान विमान ने अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी ट्रांसपोंडर कोड 7700 एक्टिव किया।
ALSO READ: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, सड़क पर शव की तरह लेटकर जताया विरोध, VIDEO हुआ वायरल
विमान करीब 8 घंटे 40 मिनट की निर्धारित यात्रा पर शिकागो के लिए रवाना हुआ था। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक विमान ने उड़ान के दौरान लगभग 37,000 फुट की ऊंचाई हासिल की। इसके बाद आयरलैंड के ऊपर इसकी ऊंचाई तेजी से घटकर करीब 9,000 फुट रह गई। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्टों में बताया गया कि इमरजेंसी के बाद BA295 ने अपना रास्ता बदलकर लंदन हीथ्रो की ओर वापसी शुरू कर दी।
इससे संकेत मिला कि विमान ने शिकागो की यात्रा जारी रखने के बजाय वापस लौटने का फैसला किया। हालांकि, विमान के अचानक नीचे आने और रास्ता बदलने की सटीक वजह खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सकी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)