दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

Oct 09, 2026 - 11:52
0 0
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

delhi police

CJP Delhi Protest : कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग  को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। शहर में धारा 163 लागू कर दी गई है। जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं है। पुलिस ने लोगों से इस प्रदर्शन से दूर रहने की भी अपील की है। ALSO READ: ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

 

दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को गैर-कानूनी करार देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पर DCP सृष्टि पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह लोगों से शांति बनाए रखने और 10 अक्टूबर के CJP प्रोटेस्ट से दूर रहने की अपील कर रही है।

 

दिल्ली पुलिस की DCP सृष्टि पांडे ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है और जरूरी फोर्स तैनात कर दी गई है। हम पूरी तरह तैयार हैं और हमारे सभी संसाधन और इंतजाम मौजूद हैं। मैं आम जनता से अपील करती हूं कि वे किसी के बहकावे में आकर ऐसे गैर-कानूनी विरोध प्रदर्शनों में शामिल न हों।

 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर वे प्रदर्शन में शामिल हों भी तो वहां कोई गैर-कानूनी काम न करें, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं और न ही पुलिसकर्मियों पर हमला करें। यह विरोध प्रदर्शन गैर-कानूनी है और इसके लिए इजाजत नहीं दी गई है। ALSO READ: CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

इधर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने पर प्रदर्शन के लिए कॉकरोच जनता पार्टी की तैयारियां भी जोरो से चल रही है। सीजेपी ने दावा किया कि उनके प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन का भी समर्थन हासिल है।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User