Aaj ka Love Rashifal 8 October 2026: सागर-कावेरी की लव स्टोरी जैसी बनेगी आपकी कहानी या आएगी दूरी? जानें लव राशिफल
Aaj ka Love Rashifal 8 October 2026: कॉलेज के दिनों में सागर और कावेरी की लव स्टोरी काफी मशहूर थी. दोनों को साथ देखकर दोस्त अक्सर मजाक में कहते थे कि कावेरी नदी है और सागर समुद्र, इसलिए एक दिन दोनों का मिलना तय है. समय के साथ यह बात सच भी हो गई. पढ़ाई पूरी करने के बाद सागर बंगलुरू की एक एमएनसी में नौकरी करने लगा. कावेरी ने भी कुछ समय नौकरी की, लेकिन करीब दो साल पहले दोनों ने शादी कर ली. फिलहाल कावेरी हाउस वाइफ हैं.
बीती शाम सागर ने फोन पर बताया कि शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही है, लेकिन जिम्मेदारियां बढ़ने के बाद कभी-कभी दोनों के बीच छोटी-मोटी नोकझोंक हो जाती है. सागर मेष राशि के हैं, जबकि कावेरी वृश्चिक राशि की हैं. दोनों के स्वभाव में अंतर होने के बावजूद प्यार और समझदारी उनके रिश्ते को संभाल रही है. आइए जानते हैं, एस्ट्रोलॉजर नितेश निरंजन से आज 8 अक्टूबर 2026 को मेष से मीन राशि तक लव लाइफ कैसी रहेगी.
मेष लव राशिफल
आज रिश्ते में चल रही पुरानी गलतफहमियां दूर करने का अच्छा मौका मिलेगा. पार्टनर के साथ खुलकर बात करेंगे तो मन की कई उलझनें आसानी से सुलझ सकती हैं. शादीशुदा जातक शाम को पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है.
वृषभ लव राशिफल
अगर आप लंबे समय से किसी खास व्यक्ति से अपने दिल की बात कहने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आपकी भावनाएं सामने वाला आसानी से समझ सकता है. शादीशुदा जातकों के रिश्ते में प्यार और भरोसा बढ़ेगा.
मिथुन लव राशिफल
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए खास रह सकता है. पार्टनर की तरफ से कोई प्यारा सरप्राइज आपको खुश कर सकता है. हालांकि छोटी-सी बात पर बहस से बचने के लिए अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें.
कर्क लव राशिफल
कर्क राशि के सिंगल जातकों के जीवन में आज किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. पहली मुलाकात में ही आपको सामने वाले की सोच और स्वभाव पसंद आ सकता है.
सिंह लव राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है. काम की व्यस्तता के कारण आप पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, जिससे उन्हें थोड़ी नाराजगी हो सकती है.
कन्या लव राशिफल
आज आपके रिश्ते में प्यार और विश्वास दोनों बढ़ेंगे. पार्टनर के साथ किसी खास जगह पर डिनर या छोटी-सी आउटिंग का प्लान बन सकता है. शादीशुदा जातकों के बीच पुरानी नाराजगी दूर होगी और रिश्ते में फिर से गर्माहट महसूस होगी.
तुला लव राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम के लिहाज से खुशनुमा रहेगा. अगर आप शादी की बात आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आज परिवार के सामने अपनी इच्छा रख सकते हैं. परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं. प्रेमी जोड़ों के बीच भरोसा मजबूत होगा.
वृश्चिक लव राशिफल
आज वृश्चिक राशि वालों को अपने रिश्ते में धैर्य और भरोसा बनाए रखने की जरूरत होगी. पार्टनर की किसी बात को गलत समझने से बचें, क्योंकि छोटी-सी गलतफहमी भी विवाद बढ़ा सकती है. दूसरों की बातों में आकर अपने रिश्ते को प्रभावित न होने दें.
धनु लव राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. पार्टनर की तरफ से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा. प्रेमी जोड़े साथ में घूमने या किसी खास जगह पर समय बिताने का प्लान बना सकते हैं.
मकर लव राशिफल
आज रिश्ते में ईमानदारी और समझदारी सबसे ज्यादा जरूरी रहेगी. अगर पार्टनर किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उनका साथ दें और उनकी बात ध्यान से सुनें. आपकी छोटी-सी कोशिश भी उन्हें भावनात्मक रूप से काफी करीब ला सकती है.
कुंभ लव राशिफल
सिंगल जातकों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है. किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ आपको भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा. पहले से रिश्ते में रहने वालों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा.
मीन लव राशिफल
आज पार्टनर आपकी भावनाओं को अच्छी तरह समझेंगे और हर कदम पर आपका साथ देंगे. प्रेमी जोड़ों के बीच भरोसा और अपनापन बढ़ेगा. शादीशुदा जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और भावनात्मक बंधन मजबूत होगा.
अगर आपके प्रेम या वैवाहिक जीवन से जुड़ी कोई उलझन है और आप राशिफल के जरिए उसका समाधान जानना चाहते हैं, तो अपना नाम, जन्मतिथि (साल सहित), अपनी राशि के साथ पार्टनर का नाम और उनकी राशि भी लिखकर अपना सवाल astrology.digital@prabhatkhabar.in पर भेजें. आपके सवाल का जवाब प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर नितेश निरंजन के माध्यम से दिया जाएगा.
The post Aaj ka Love Rashifal 8 October 2026: सागर-कावेरी की लव स्टोरी जैसी बनेगी आपकी कहानी या आएगी दूरी? जानें लव राशिफल appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)