Aaj Ka Rashifal 8 October 2026: काम के दबाव में फंसे पापा, घरवाले परेशान, सिंह-वृश्चिक को आज क्या करना चाहिए?
Aaj Ka Rashifal 8 October 2026: हमारे घर के पड़ोस में रहने वाले सुशील अंकल इन दिनों काम के बढ़ते दबाव से परेशान हैं. ऑफिस की जिम्मेदारियां इतनी बढ़ गई हैं कि घर लौटने के बाद भी उन्हें आराम का समय नहीं मिल रहा.
उनकी पत्नी रत्ना, जिन्हें हम रत्ना आंटी कहते हैं, की राशि वृश्चिक है, भी घर की जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं. बच्चों को पिता की सेहत की चिंता है. अब तो दोनों बच्चे माणिक और नीलम भी पापा की सेहत को लेकर परेशान हैं. माणिक मेरे स्कूल का जूनियर रह चुका है, वैसे वो मुझसे काफी छोटा है, जब मैं 2008 में बारहवीं की परीक्षा लिख रहा था, वो दूसरी कक्षा में था. वो भी बीती रात मुझसे वॉक पर मिला और बताया कि अंकल की तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही. मणिक ने बताया कि पापा के ऑफिस में इन दिनों काफी प्रेशर है, इसलिए छुट्टी लेना मुश्किल है. लेकिन घरवालों की चिंता उन्हें भी अंदर से परेशान कर रही है.
सुशील और रत्ना की स्थिति आज सिंह और वृश्चिक राशिफल की दो अलग तस्वीरें दिखाती है, जहां एक तरफ सावधानी की जरूरत, तो दूसरी तरफ क्रोध और जल्दबाजी से बचने की सलाह. अब जानते हैं मेष से मीन तक किस राशि के लिए कैसा रहेगा 8 अक्टूबर का दिन
ज्योतिषाचार्य से जानें आज का राशिफल
आज गुरुवार, 8 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी. इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी. जानिए डॉ. एन. के. बेरा के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल.
मेष राशिफल: फैसलों में जल्दबाजी से बचें
आज गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 के दिन मेष राशि के जातक निर्णय सोच-समझकर लें और व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें. कर्मक्षेत्र की उलझनों से राहत मिलेगी. लंबे समय से लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं.
शुभ रंग: वाइन रेड, शुभ अंक: 4
वृषभ राशिफल: नई जिम्मेदारी मिलेगी
आज गुरुवार 8 अक्टूबर को वृषभ राशि वालों को नौकरी या कार्यक्षेत्र में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कर्मक्षेत्र के हालात सुधरेंगे. बाधाएं आएंगी, लेकिन अपनी चतुराई और सूझ-बूझ से आप उनसे आसानी से छुटकारा पा लेंगे.
शुभ रंग: ऑरेंज, शुभ अंक: 6
मिथुन राशिफल: धैर्य से पूरे होंगे काम
आज 4 अक्टूबर, रविवार का दिन मिथुन राशि वालों के धैर्य से जरूरी कार्य पूरे होंगे और धन लाभ के योग बनेंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. व्यवसाय में लाभ होगा, लेकिन लॉटरी, जुआ और सट्टे से दूर रहें.
शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन, शुभ अंक: 7
कर्क राशिफल: यात्रा के योग
आज गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को कर्क राशि वालों की व्यस्तता अधिक रहेगी और बाहरी यात्रा का योग बन सकता है. गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. संपत्ति से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आय कम होने से बचत प्रभावित होगी और मन कुछ उदास रह सकता है.
शुभ रंग: लैवेंडर, शुभ अंक: 1
सिंह राशिफल: विवाद से रहें दूर
आज 4 अक्टूबर 2026, रविवार को सिंह राशि वाले वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, लापरवाही से परेशानी हो सकती है. राजकीय मामलों में परेशानी हो सकती है. व्यावसायिक उलझनें भी बढ़ सकती हैं, इसलिए आज धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: लेमन यलो, शुभ अंक: 8
कन्या राशिफल: मेहनत से मिलेगी सफलता
आज गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को कन्या राशि वालों का मन में बेचैनी रह सकती है, इसलिए वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें. प्रयास और परिश्रम से सफलता मिलेगी. मनोवांछित कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए समय अच्छा है और प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिल सकती है. नए कार्य की योजना बनेगी.
शुभ रंग: चॉकलेट ब्राउन, शुभ अंक: 4
तुला राशिफल: घर में आएगी नई खुशी
आज गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को तुला राशि वालों केघर में किसी नई वस्तु की खरीदारी संभव है. विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ और धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद साबित हो सकती है.
शुभ रंग: मेटैलिक रेड, शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशिफल: गुस्से और जल्दबाजी से बचें
आज गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को वृश्चिक राशि वालों को व्यवसाय में परेशानी और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी. क्रोध और जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है. संतान और जीवनसाथी को लेकर चिंता रहेगी. मेहनत का अपेक्षित लाभ न मिलने से मन परेशान रहेगा.
शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 9
धनु राशिफल: परिवार में खुशी का माहौल
आज गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को धनु राशि वालों को परिवार में खुशी का अवसर आएगा. रिश्तेदारों और मित्रों से मेल-मिलाप होगा. विवाह आदि शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा. भाग्योदय के अवसर प्राप्त होंगे और मन प्रसन्न रहेगा.
शुभ रंग: पर्पल, शुभ अंक: 2
मकर राशिफल: नए लोगों से बढ़ेगी पहचान
आज गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को मकर राशि वालों के शुभ कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी. नए लोगों से जान-पहचान बनेगी, जो भविष्य में लाभप्रद साबित हो सकती है. बकाया रकम मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दैनिक कार्य आसानी से पूरे होंगे.
शुभ रंग: लाइट ब्लू, शुभ अंक: 5
कुंभ राशिफल: पुरानी चिंता होगी दूर
आज गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को कुंभ राशि वालों का लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी. संतान आज्ञाकारी रहेगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज व्यस्तता रहेगी, लेकिन लंबित काम निपटाने में सफलता मिलेगी. परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होंगी. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी.
शुभ रंग: मैजेंटा, शुभ अंक: 9
मीन राशिफल: कागजों पर हस्ताक्षर में बरतें सावधानी
आज गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को मीन राशि वालों को सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा. बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. अत्यधिक विश्वास नुकसान पहुंचा सकता है. आज विरोधियों से सतर्क रहें और जरूरी कागजात या निर्णयों में लापरवाही न करें. संतान पक्ष को लेकर मन कुछ चिंतित रहेगा.
शुभ रंग: लाइट ग्रीन, शुभ अंक: 9
अगर आप भी रोजमर्रा की जिंदगी की किसी उलझन में फंसे हैं और राशिफल के जरिए उसका समाधान जानना चाहते हैं, तो अपना नाम, जन्मतिथि (साल सहित) और राशि का नाम लिखकर अपना सवाल astrology.digital@prabhatkhabar.in पर भेजें. आपके सवाल का जवाब प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा के माध्यम से दिया जाएगा.
The post Aaj Ka Rashifal 8 October 2026: काम के दबाव में फंसे पापा, घरवाले परेशान, सिंह-वृश्चिक को आज क्या करना चाहिए? appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)