CJP Protest: कल फिर जंतर-मंतर कूच करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, नये कप्तान शिंदे का ऐलान

Oct 10, 2026 - 22:05
0 0
CJP Protest: कल फिर जंतर-मंतर कूच करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, नये कप्तान शिंदे का ऐलान

CJP Protest: अजिंक्य शिंदे ने अपने वीडियो में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शनकारियों की एकजुटता से डर गई है. उन्होंने दावा किया कि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए ट्रेनों और बसों की आवाजाही बाधित की गई और दिल्ली पहुंचने वाले लोगों को हिरासत में लिया गया. हालांकि, ये आरोप कॉजपा के प्रभारी ने लगाए हैं.


अभिजीत दीपके ने पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था वीडियो

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि गिरफ्तारी की आशंका के कारण उन्होंने शुक्रवार रात ही एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था. उन्होंने कहा कि यदि समर्थक यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उन्हें, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया है.

दीपके ने समर्थकों से अपील की कि ऐसी स्थिति में वे अजिंक्य शिंदे के नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल हों. संगठन के अनुसार, दिल्ली पहुंचने के कुछ ही देर बाद तीनों नेताओं को विमान के भीतर से हिरासत में लिया गया. वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे.


ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके की हिरासत पर छलका मां का दर्द- 'बेटे को कुछ हुआ तो सरकार होगी जिम्मेदार', पिता ने भी उठाए सवाल

'जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, लड़ाई जारी रहेगी'

अजिंक्य शिंदे ने वीडियो में कहा कि कॉजपा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विरोध कर रही है. उन्होंने मांग की कि जिन लोगों का वोट देने का अधिकार छिना है, उन्हें उनका अधिकार वापस मिले और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.

शिंदे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए. उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली पहुंचें और जंतर-मंतर की ओर कूच करें.


ये भी पढ़ें: कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जो दीपके के बाद संभाल रहे हैं CJP प्रोटेस्ट की कमान

उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पहुंचने से रोकती है, तो वे जहां रोके जाएं, वहीं प्रदर्शन करें. शिंदे ने चेतावनी दी कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

तीन नेताओं की हिरासत के बाद भी प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान

CJP के नेताओं की हिरासत के बीच संगठन ने प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है. अजिंक्य शिंदे ने समर्थकों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. अब रविवार को जंतर-मंतर की ओर कूच करने के संगठन के ऐलान के बीच दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर आगे की स्थिति पर नजर रहेगी.


ये भी पढ़ें: CJP Protest: प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक नाराज, कहा- रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन; दिया 24 घंटे का वक्त

The post CJP Protest: कल फिर जंतर-मंतर कूच करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, नये कप्तान शिंदे का ऐलान appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User