Sushant Singh Rajput Death: श्वेता सिंह कीर्ति के नए दावे से मचा हड़कंप, बोलीं- पोस्टमार्टम करने वाले ने बताई थी ये बात

Oct 04, 2026 - 12:01
0 0
Sushant Singh Rajput Death: श्वेता सिंह कीर्ति के नए दावे से मचा हड़कंप, बोलीं- पोस्टमार्टम करने वाले ने बताई थी ये बात

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को वर्षों बीत चुके हैं, लेकिन उनकी रहस्यमयी मौत से जुड़े सवाल आज भी फैंस और उनके परिवार के दिलों में कौंध रहे हैं। हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इस मामले में एक नया और बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। 

 

अटलांटा में एक मेडिटेशन रिट्रीट से लौटने के बाद श्वेता ने अपनी गाड़ी से एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने भाई के पोस्टमार्टम से जुड़ी नई बातों का खुलासा किया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो में रोते-बिलखते प्रशंसकों के प्यार का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें हाल ही में सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के एक व्यक्ति से कुछ बातें पता चली हैं।

 

श्वेता के अनुसार, हमें हाल ही में पता चला है कि जिस व्यक्ति ने भाई का पोस्टमार्टम किया था, उसने बताया कि उन पर स्टन गन का इस्तेमाल किया गया था (गर्दन की ओर इशारा करते हुए)। उनका पैर टूटा हुआ था, उनकी आंखों पर चोट के निशान थे और उन पर काफी बल का प्रयोग किया गया था। श्वेता ने कहा कि यह सब जानना और सोचना किसी भी परिजन के लिए बेहद दर्दनाक है।   

 

A post shared by Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirti)

 

मेडिटेशन रिट्रीट से लौटीं श्वेता ने अपने अध्यात्म और दर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि खुद के साथ कुछ गलत हो तो इंसान माफ कर सकता है, लेकिन जब अपने किसी प्रियजन के साथ ऐसा होता है तो क्षमा करने के लिए बहुत साहस की जरूरत होती है।

 

हालांकि, श्वेता ने साफ किया कि वह अपने दिल को नफरत, बदले या दुर्भावना से नहीं भरने देना चाहतीं। उन्होंने कहा, "मेरे जीवन का मकसद प्यार, विश्वास, अच्छाई और ईश्वर के साथ खड़े होना है। दुनिया में बहुत अन्याय है, और कभी-कभी अच्छे लोगों को बहुत दर्द से गुजरना पड़ता है, लेकिन यही दर्द आपके रूपांतरण का जरिया बनता है।"   


ALSO READ: मौनी रॉय के करियर की दिलचस्प कहानी, पिता चाहते थे IAS बने बेटी लेकिन किस्मत ने बनाया एक्ट्रेस
 

श्वेता ने अपने सभी प्रशंसकों और समर्थकों से अपील की कि वे भगवान और अच्छाई पर से अपना विश्वास न खोएं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में अपना रुख स्पष्ट किया और लिखा, "मैं यह नहीं कह रही कि आप न्याय या सही के लिए लड़ाई न लड़ें… मैं बस यह कह रही हूँ कि यह लड़ाई बदले की भावना के बजाय प्यार के स्थान से लड़ें।" 

 

साल 2020 की आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या था?   

श्वेता के इन ताजा दावों के विपरीत, जून 2020 में आई आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी या फंसाने वाली साजिश की बात से इनकार किया गया था। पांच डॉक्टरों के पैनल द्वारा हस्ताक्षर की गई उस अंतिम रिपोर्ट में बताया गया था कि सुशांत के शरीर पर न तो कोई बाहरी चोट के निशान थे और न ही किसी तरह के संघर्ष के प्रमाण मिले थे। रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी के कारण दम घुटना बताया गया था और इसे आत्महत्या का मामला करार दिया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User