VIDEO: 'लाड़ली बहनें बहुत महंगी पड़ रही हैं', बच्ची के सवाल पर CM मोहन यादव का मजाकिया जवाब वायरल
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का एक मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है. भोपाल में आयोजित ‘बुंदेली समागम 2026’ के दौरान एक छोटी बच्ची ने बुंदेली भाषा में मुख्यमंत्री से बहनों के बच्चों के लिए सरकार की योजनाओं को लेकर सवाल किया. बच्ची के सवाल पर सीएम मोहन यादव ने ऐसा मजाकिया जवाब दिया कि पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा.
बच्ची ने बुंदेली में पूछा सवाल
कार्यक्रम के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठी एक बच्ची ने बुंदेली में मुख्यमंत्री से कहा, “मुख्यमंत्री जी, जैसे आपने अपनी बहनों (जिज्जीयन) के लिए तो बहुत कुछ किया है, लेकिन बहनों के बच्चों (बिंदुहन) के लिए क्या करने वाले हैं, जरा वही बताइए, सब सुनने बैठे हैं.”
बच्ची के सवाल को मंच पर मौजूद संचालक ने भी दोहराया और मुख्यमंत्री से पूछा कि लाड़ली बहनों के अलावा बच्चों के लिए सरकार की क्या योजनाएं हैं.
'लाड़ली बहनें ही बहुत महंगी पड़ रही हैं'
बच्ची के सवाल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव मुस्कुराने लगे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “तुमको मालूम नहीं, लाड़ली बहनें ही बहुत महंगी पड़ रही हैं.”
मुख्यमंत्री के इतना कहते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा. इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा, “यह बड़ी अंदर की बात है! मुझे क्या मालूम था कि मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है.”
मुख्यमंत्री के इस मजाकिया और अनौपचारिक अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग वीडियो को शेयर कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के जवाब पर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
The post VIDEO: 'लाड़ली बहनें बहुत महंगी पड़ रही हैं', बच्ची के सवाल पर CM मोहन यादव का मजाकिया जवाब वायरल appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)