मालदा के सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा के किनारे कटाव, साहिबगंज-बरहरवा रूट पर 23 ट्रेनें रद्द

Oct 06, 2026 - 10:10
0 0
मालदा के सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा के किनारे कटाव, साहिबगंज-बरहरवा रूट पर 23 ट्रेनें रद्द

मालदा डिवीजन के सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में हुए कटाव की वजह से साहिबगंज-बरहरवा रूट पर 23 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. मालगाड़ियों को भी रद्द किया गया है. अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन जारी है. हालांकि, ट्रेनों की स्पीड इस लाइन पर कम कर दी गयी है. तटवर्ती इलाके में हुए कटाव के बाद मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. भारी संख्या में रेलकर्मियों को काम पर लगाया गया है.

रद्द की गयी 23 ट्रेनों की पूरी लिस्ट यहां देखें

मालदा टाउन-साहिबगंज मेमू63402 Malda Town – Sahibganj MEMU
अजीमगंज-साहिबगंज मेमू63421 Azimganj – Sahibganj MEMU
साहिबगंज-भागलपुर मेमू63411 Sahibganj – Bhagalpur MEMU
हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस13427 Howrah – Sahibganj Intercity Express
रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू63405 Rampurhat – Sahibganj MEMU
तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर63073 Rampurhat – Sahibganj MEMU
तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर53487 Tinpahar – Rajmahal passenger
तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर53485 Tinpahar – Rajmahal passenger
तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर53481 Tinpahar - Rajmahal passenger
तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर53483 Tinpahar - Rajmahal passenger
साहिबगंज पैसेंजर53411 Barharwa – Sahibganj Passenger
मालदा टाउन मेमू63401 Sahibganj – Malda Town MEMU
अजीमगंंज मेमू63422 Sahibganj – Azimganj MEMU
साहिबगंज मेमू63412 Bhagalpur – Sahibganj MEMU
बरहरवा पैसेंजर53412 Sahibganj – Barharwa passenger
रामपुरहाट मेमू63074 Sahibganj – Rampurhat MEMU
हावड़ा एक्सप्रेस13428 Sahibganj – Howrah Express
रामपुरहाट पैसेंजर53408 Jamalpur – Rampurhat passenger
तीनपहाड़ पैसेंजर53490 Rajmahal – Tinpahar passenger
तीनपहाड़ पैसेंजर53488 Rajmahal – Tinpahar passenger
रामपुरहाट पैसेंजर53406 Sahibganj - Rampurhat Passenger
तीनपहाड़ पैसेंजर53484 Rajmahal - Tinpahar passenger
तीनपहाड़ पैसेंजर53486 Rajmahal - Tinpahar passenger

ये भी पढ़ें: Indian Railways News: पूजा स्पेशल ट्रेन पहले दिन ही रद्द, देखें टाइम-टेबल और स्टॉपेज

इन 4 ट्रेनों के रूट किये गये डायवर्ट

  1. 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल (Delhi – Kamakhya Brahmaputra Mail), 15734 भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस (Bhatinda – Balurghat Farakka Express) और 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस (Gaya – Kamakhya Express) ट्रेनें 6 अक्टूबर को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार के रास्ते जायेगी.
  2. 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस (Patna - Malda Town Express) ट्रेन 6 अक्टूबर को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते चलेगी.
  3. 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस (Bhagalpur – Ranchi Vananchal Express) और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (Jamalpur – Howrah Express) भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट के रास्ते चलेगी.
  4. 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस (Gaya – Howrah Express) 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल (Natesar – Howrah Special) ट्रेन किउल-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलेगी.

इन 7 ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

  1. 53029 आजिमगंज-भागलपुर पैसेंजर (Azimganj - Bhagalpur Passenger) ट्रेन 6 अक्टूबर को बरहरवा तक ही चलेगी.
  2. 13410 किउल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस (Kiul – Malda Town Intercity Express) ट्रेन 6 अक्टूबर को साहिबगंज तक ही जायेगी.
  3. 63063 बर्धमान-साहिबगंज मेमू (Barddhaman - Sahibganj MEMU) ट्रेन 6 अक्टूबर को तीनपहाड़ तक ही जायेगी.
  4. 13409 मालदा टाउन-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस (Malda Town – Kiul Intercity Express) ट्रेन 6 अक्टूबर को साहिबगंज से चलेगी.
  5. 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर (Rampurhat – Gaya Passenger) ट्रेन 7 अक्टूबर को जमालपुर से खुलेगी.
  6. 53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर (Bhagalpur – Azimganj passenger) ट्रेन 7 अक्टूबर को बरहरवा से खुलेगी.
  7. 63064 साहिबगंज-बर्धमान मेमू (Sahibganj - Barddhaman MEMU) ट्रेन 6 अक्टूबर को तीनपहाड़ से खुलेगी.

यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसलिए पूर्व रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें.

  • 2 साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें 6 अक्टूबर को साहिबगंज से सुबह 9:30 बजे और शाम को 5:00 बजे खुलेंगी. यही ट्रेनें भागलपुर से साहिबगंज के लिए भी चलेंगी.
  • भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर को भागलपुर से रात के 10:00 बजे खुलेगी और वापस भागलपुर लौटेगी.
  • साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन 6 अक्टूबर 2026 को साहिबगंज से दिन में 12:30 बजे खुलेगी और फिर यही ट्रेन साहिबगंज वापस भी लौटेगी.

The post मालदा के सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा के किनारे कटाव, साहिबगंज-बरहरवा रूट पर 23 ट्रेनें रद्द appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User