भोजपुरी एक्टर-सिंगर रितेश पांडे को मिली जान से मारने की धमकी, 10 लाख भी मांगे, केस दर्ज

Oct 05, 2026 - 13:26
0 0
भोजपुरी एक्टर-सिंगर रितेश पांडे को मिली जान से मारने की धमकी, 10 लाख भी मांगे, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा सख्त कानून व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावे के बीच वाराणसी जनपद में भोजपुरी अभिनेता और सिंगर रितेश पांडे से 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.  जिसके बाद आम लोगों में भी हड़कंप मच गया है. सिंगर-एक्टर ने धमकी मिलने के बाद पुलिस में केस दर्ज कराया है.

वहीं अब इस मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की तीन अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. हालांकि इस मामले को लेकर लोगों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है.

'वाराणसी जनपद के सारनाथ थाना में दर्ज कराई शिकायत'
एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडे से 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने और उन्हे जान से मारने की धमकी देने के संबंध में जनपद के सारनाथ थाना अंतर्गत शिकायत दर्ज कराई गई है. अब इस मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से संज्ञान लेते हुए बुलबुल यादव और एक अज्ञात के खिलाफ BNS की तीन अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. इसके अलावा उन्होंने खुद के साथ गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है.

पुलिस के मुताबिक रितेश पांडे को फोन पर बुलबुल यादव ने गाली गलौज करते हुए 10 लाख की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी भी दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें:-'शक ट्रस्ट नो वन' से 'हुंकार' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं ये 10 नई धांसू फिल्में-सीरीज

'भोजपुरी के साथ-साथ राजनीति में भी आजमा चुके हैं किस्मत'
वाराणसी के रहने वाले रितेश पांडे भोजपुरी गायक और अभिनेता के तौर पर काफी पॉपुलर हैं. इसके अलावा प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से उन्होंने  बिहार विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वहीं उनसे रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप से जुड़े इस मामले को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

ये भी पढ़ें:-मेधा शंकर संग दिसंबर में शादी कर रहे समय रैना? कॉमेडियन ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'इसे पोस्टपोन...'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User