CJP Protest : दिल्ली पुलिस ने 7000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोप में FIR की तैयारी

Oct 10, 2026 - 22:05
0 0
CJP Protest : दिल्ली पुलिस ने 7000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोप में FIR की तैयारी

CJP Protest : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 7,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट के मामले में FIR दर्ज किए जाने की संभावना है. वहीं सीजेपी लीडर अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को डिटेन किए जाने के बाद उनसे जुड़ी कोई अपडेट नहीं साझा नहीं की गई है.

7,000 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

CJP ने 10 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था. प्रदर्शनकारियों की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे से जुड़ी है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. इसके बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कई जगहों से लोग दिल्ली पहुंचे. पुलिस ने प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे लोगों को हिरासत में लिया.

पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट की जांच

अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट की घटना की जांच की जा रही है. इस मामले में FIR दर्ज करने की तैयारी है. हालांकि, घटना में शामिल लोगों की पहचान और प्रस्तावित FIR में लगाई जाने वाली धाराओं को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.

कई जगहों पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई थी. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया. इस कार्रवाई में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के अलावा छात्र, वकील और अन्य प्रदर्शनकारी भी शामिल बताए गए हैं.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्यों हो रहा प्रदर्शन?

CJP का प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठाए गए सवालों से जुड़ा है. प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. वहीं, पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी.

फिलहाल, हिरासत में लिए गए लोगों की कुल संख्या और कथित मारपीट के मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके की हिरासत पर छलका मां का दर्द- 'बेटे को कुछ हुआ तो सरकार होगी जिम्मेदार', पिता ने भी उठाए सवाल

The post CJP Protest : दिल्ली पुलिस ने 7000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोप में FIR की तैयारी appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User