दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

Oct 06, 2026 - 10:10
0 0
दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’, अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस के पोस्ट को शेयर करते हुए यह बात एक्स पर लिखी. अब बात करते हैं कि आखिर दिल्ली पुलिस ने ऐसा क्या लिखा एक्स पर जिसपर दीपके भड़क गये. दरअसल, पुलिस की ओर से एक पोस्ट शेयर करते हुए मीडिया वालों को कुछ ध्यान रखने को कहा गया.

दिल्ली पुलिस ने क्या अपील की मीडिया वालों से


दिल्ली पुलिस ने पोस्ट शेयर करके क्या कहा

  1. विरोध प्रदर्शनों को कवर करने वाले सभी पत्रकारों को अपने संबंधित संस्थान द्वारा जारी किए गए वैध पहचान पत्र (ID cards) या नहीं तो वैध PIB/DIP मान्यता कार्ड अपने साथ रखने की सलाह दी जाती है.
  2. मौके पर मौजूद पुलिस या सुरक्षा में लगी एजेंसियों द्वारा आसानी से पहचाने जाने के लिए, पत्रकारों को अपने पहचान पत्र हर समय साफ तौर पर दिखने वाली जगह पर लगाने होंगे.
  3. पत्रकारों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके काम से पुलिस की कार्रवाई या सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही में कोई रुकावट न आए.
  4. तनावपूर्ण स्थितियों में कवरेज और रिकॉर्डिंग करते समय पत्रकारों को एक उचित और सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए. उन्हें खुद को इस तरह से खड़ा करना चाहिए जिससे वे प्रदर्शनकारियों से साफ तौर से अलग दिखाई दें.


ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को ललकारा, कहा- 10 अक्टूबर को एयरपोर्ट पर मिलते हैं

अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को चुनौती देते हुए क्या कहा


10 अक्टूबर को एयरपोर्ट पर पुलिस से मिलूंगा : अभिजीत दीपके

इससे पहले 5 अक्टूबर को किए गये एक पोस्ट में दीपके ने पुलिस को चुनौती देते हुए लिखा- मैं अपने होम टाउन में हूं. 10 अक्टूबर को एयरपोर्ट पर अपने अधिकारियों को भेजें. 10 अक्टूबर को एयरपोर्ट पर पुलिस से मिलूंगा.

The post दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’ appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User