नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म बनकर रह गई ‘शक्ति शालिनी’, मौत से पहले पूरा कर लिया था शूट, निभा रहे थे तांत्रिक का किरदार

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म बनकर रह गई ‘शक्ति शालिनी’, मौत से पहले पूरा कर लिया था शूट, निभा रहे थे तांत्रिक का किरदार
नाना पाटेकर के निधन के साथ बॉलीवुड ने एक दिग्गज अभिनेता को खो दिया, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म से जुड़ी खबर और भी भावुक कर रही है। 75 साल की उम्र में गोवा स्थित अपने घर पर दुनिया को अलविदा कहने से पहले नाना पाटेकर अपनी अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग पूरी कर चुके थे। फिल्म में अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं और नाना के किरदार को लेकर बताया जा रहा है कि वह एक तांत्रिक या तंत्र साधक की भूमिका में नजर आने वाले थे।
मौत से पहले पूरी कर चुके थे ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग
नाना पाटेकर ने इस साल मई में ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग शुरू की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, निधन से पहले उन्होंने फिल्म का अपना हिस्सा पूरा कर लिया था।
इस फिल्म में अनीत पड्डा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। नाना पाटेकर के किरदार को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, वह फिल्म में एक तांत्रिक की भूमिका निभा रहे थे। ऐसे में यह फिल्म उनके प्रशंसकों के लिए उनके करियर की एक खास आखिरी झलक बन सकती है।
ALSO READ: नाना पाटेकर के निधन पर मनीषा कोइराला का छलका दर्द, कभी दोनों के अफेयर की खबरों ने मचाई थी हलचल
ALSO READ: नाना पाटेकर 4 दिन पहले ही बोले थे- ‘हम सबको एक दिन जाना है’
मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का अहम चैप्टर है फिल्म
‘शक्ति शालिनी’ का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स के तहत किया जा रहा है। फिल्म की घोषणा ‘थामा’ के साथ की गई थी। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थामा’ 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
‘शक्ति शालिनी’ हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का महत्वपूर्ण चैप्टर
निर्देशक अमर कौशिक ने ए‘शक्ति शालिनी’ को हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का सबसे महत्वपूर्ण चैप्टर बताया था। फिल्म में अनीत पड्डा को लेने को लेकर उन्होंने कहा था कि ‘सैयारा’ की सफलता के बाद भी टीम एक नए चेहरे को कास्ट करना चाहती थी। अमर कौशिक और मैडॉक फिल्म्स के प्रमुख दिनेश विजान ने अनीत से मुलाकात और बातचीत के बाद महसूस किया कि फिल्म के लिए वही सही कलाकार हैं।
गोवा में हुआ नाना पाटेकर का निधन
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। उन्हें सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया।
जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की।
उन्हें लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देने के बावजूद नाना को पुनर्जीवित नहीं किया जा सका। मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुणे में होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम पुणे के पास नाना के गांव स्थित उनके घर पर किया जाएगा। एक तरफ उनके निधन ने फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है, वहीं दूसरी तरफ ‘शक्ति शालिनी’ उनके अभिनय सफर की आखिरी फिल्मों में से एक के तौर पर हमेशा याद की जाएगी। खास बात यह है कि वह फिल्म का अपना शूट पूरा कर चुके थे और अब दर्शक पर्दे पर उनके इस आखिरी किरदार को देखने का इंतजार करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)