मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

Oct 10, 2026 - 22:05
0 0
मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

सोशल मीडिया की दुनिया के जाने-माने क्रिएटर और टेलीविजन पर्सनैलिटी फैसल शेख, जिन्हें फैंस प्यार से 'मिस्टर फैजू' कहते हैं, उन्होंने अपनी जिंदगी की एक नई और खूबसूरत शुरुआत कर ली है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए फैज़ू ने आधिकारिक तौर पर अपने निकाह का ऐलान कर दिया है।

 

फैजू ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में अपने पूरे परिवार की मौजूदगी में निकाह की रस्में पूरी कीं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है और फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स नवविवाहित जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं।

 

मदीना में परिवार संग पूरा हुआ सपना

फैसल शेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की बेहद खूबसूरत और भावुक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मदीना के शांत और रूहानी माहौल के बीच फैजू अपने परिवार के साथ इस खास पल का जश्न मनाते नज़र आ रहे हैं।

 

A post shared by FAISAL SHAIKH (@mr_faisu_07)

 

तस्वीरों को पोस्ट करते हुए फैजू ने कुरआन की एक बेहद खूबसूरत आयत के साथ अपना दिल छू लेने वाला संदेश लिखा, “और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया” (कुरआन 78:8) एक सपने के हकीकत में बदलने के लिए अल्हम्दुलिल्लाह। खूबसूरत शहर मदीना में मेरे पूरे परिवार की मौजूदगी के साथ निकाह हुआ। यह एक ऐसी नेमत है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

 

इसके साथ ही उन्होंने अपने करोड़ों फैंस और फॉलोअर्स से अपनी आने वाली नई जिंदगी के लिए दुआओं की गुजारिश की। फैजू ने आगे लिखा, कृपया हमें अपनी दुआओं में याद रखें क्योंकि हम एक साथ इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं। अल्लाह हमारी शादी को बेपनाह मोहब्बत और बरकत से नवाजे। आमीन।


ALSO READ: Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद
 

कौन हैं मिस्टर फैजू की दुल्हन?

फैजू की शादी की खबर के साथ ही फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर उनकी हमसफर कौन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैजू ने नजहत फातिमा के साथ निकाह किया है। नजहत को उनके करीबी दोस्तों और पारिवारिक सर्कल में प्यार से 'तन्या' कहकर पुकारा जाता है।

 

दिलचस्प बात यह है कि फैज़ू ने हाल ही में रियलिटी शो 'द 50' के दौरान एक्ट्रेस युविका चौधरी के साथ बातचीत में अपनी शादी की योजनाओं का हल्का सा संकेत दिया था, जिसके बाद से ही उनके फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

 

शॉर्ट-वीडियो क्रिएटर से लेकर टीवी स्टार तक का सफर

फैसल शेख का एक आम लड़के से देश के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स में से एक बनने का सफर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म्स से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी मेहनत और स्टाइल के दम पर उन्होंने बहुत जल्द करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया।

 

सोशल मीडिया पर मिली अपार सफलता के बाद फैज़ू ने म्यूजिक वीडियोज, एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स और फिर टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा। रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में उनके दमदार प्रदर्शन ने उनकी लोकप्रियता को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User