CJP Protest: ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें X ने कैसे किया रियैक्ट
CJP Protest: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) सुप्रीमो शनिवार (10 अक्टूबर) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए पहुंचीं थीं. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. दिल्ली पुलिस ममता दीदी को पुलिस वैन में ले गयी. दीदी की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया ‘एक्स’ के यूजर्स ने अपनी-अपनी तरह से रियैक्ट किया है.
ममता बनर्जी की गिरफ्तारी पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया
जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ममता बनर्जी को हिरासत में लिये जाने की खबर पोस्ट हुई, लगातार उस पर लोगों के रियैक्शन आने लगे. एएनआई के पोस्ट पर आये यूजर्स के रियैक्शंस को हम उन्हीं की भाषा में यहां आपको बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली से आयी खबर- बंगाल की वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 16 को
- कारपेडियम (@the_carpdiem1) नाम से X हैंडल ऑपरेट करने वाले यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया दिल्ली पुलिस. कैरी ऑन. वेल डन.
- सेक्सी इंडिया तुनक तुनक (@SexyIndianb54g) अकाउंट से जो कमेंट पोस्ट हुआ है, उसमें लिखा गया है- भाजपा वालों, देश में जितने भी सांसद और विधायक हैं, सभी को खरीद लो, ताकि विरोध प्रदर्शन के लिए कोई विपक्ष बचे ही नहीं.
- जस्ट एलएफसी (@JUSTLFC2) नामक यूजर ने लिखा- एक महिला, जिसकी पार्टी ने बैलट लूटे, जिसकी पार्टी के सदस्यों ने मासूम बच्चों को सिर्फ इसलिए मार डाला, क्योंकि वे भाजपा का समर्थन करते थे, आज लोकतंत्र को बचाने आयीं हैं.
- राजर्षि सेनगुप्ता (@RajarshiMe) ने भाजपा और दिल्ली पुलिस की आलोचना करते हुए लिखा- दिल्ली पुलिस को इतना डर? अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे सभी लड़ाकों को हिरासत में लेने के बाद इन लोगों ने अब ममता बनर्जी को भी हिरासत में ले लिया? ये सब सिर्फ वोट चोर ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए? नरेंद्र मोदी जी, यदि आपमें दम है, तो कायरता दिखाने की बजाय देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दें.
- शिवम भाटी (@shivambhati) पूछते हैं- ये क्या कर रही है इधर. वॉलेंटियर (@volunteer_00) नामक यूजर ने लिखा- बंगाल की जनता ने इन्हें सेवामुक्त कर दिया है. अब वह समय बिताने के लिए यही सब करती नजर आयेंगीं.
- अजय मौर्या (@ajay9977) लिखते हैं- कर्म का फल मिलता है. लोगों को जेल भेजने की उनकी पुरानी आदत रही है. अब उनकी बारी है. यूजर ने आगे लिखा- यह बहुत संतोषजनक है.
- राधे (@Radhe260959) ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा- हर जगह ऐसे ही वीडियो मिल रहे हैं. क्या आपने कोई ऐसा वीडियो नहीं बनाया, जिसमें पुलिस उन्हें घसीट रही है. ये कैसी पत्रकारिता है?
- राकेश शर्मा (@RajasthaniChoro) ने अपने कमेंट में लिखा है- कोलकाता पुलिस की मार खाने की शौकीन लतखोर ममता बनर्जी के पास आज दिल्ली पुलिस की मार खाने का अच्छा मौका है. आज से दुर्गा पूजा शुरू हो गयी है. इसकी पूजा कुछ विशेष होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन में शामिल होंगी ममता बनर्जी? एयरपोर्ट पर कहा- अभी फैसला बाकी, लेकिन गैरमौजूदगी सही संदेश नहीं देगी
चुनाव आयोग के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहीं हैं ममता
15 साल तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी चुनाव के पहले शुरू हुए वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का विरोध कर रहीं हैं. उनका आरोप है कि चुन-चुनकर तृणमूल कांग्रेस के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गये. उन्होंने अल्पसंख्यकों के नाम भी मतदाता सूची से हटाने के आरोप चुनाव आयोग पर लगाये हैं.
<div class="poll-widget" data-poll-id="6aca0a4fe235a021545bf7f0" data-template="template#2"></div>The post CJP Protest: ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें X ने कैसे किया रियैक्ट appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)