Video: प्रदर्शनकारी ने मारी लात, पत्नी तक पहुंचा वीडियो तो छलका कांस्टेबल का दर्द, बताया- फोन कर लोग क्या पूछ रहे हैं
7 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA Bloc के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया. जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई.
कांस्टेबल अंकित कसाना ने दावा किया कि राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के दौरान 30-35 प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनकी वर्दी फाड़ी गई और उन्हें काटा और खरोंचा गया. लेकिन घटना के बाद वायरल हुए वीडियो को लेकर उन्हें अपने घर में भी सवालों का सामना करना पड़ा.
वीडियो देखने के बाद पत्नी ने किया फोन : अंकित कसाना
कसाना ने बताया कि वीडियो देखने के बाद उनकी पत्नी ने उन्हें फोन किया और पूछा कि क्या उन्हें चोट लगी है और क्या किसी ने उन्हें लात मारी है. पहले उन्होंने पत्नी को इससे इनकार करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है. हालांकि, जब उनकी पत्नी ने दूसरे एंगल से बना वीडियो देखा, तो उन्हें दोबारा फोन किया.
कसाना के मुताबिक, पत्नी ने उनसे कहा कि वीडियो में तो वही दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने लगा और परिवार के दूसरे सदस्यों और रिश्तेदारों के फोन भी आने लगे. कसाना ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा, “मेरे फैमिली मेंबर और रिश्तेदार सब फोन करके पूछ रहे हैं. इमेज वाली बात है, अब मेरी बहुत बेइज्जती हो रही है.”
वायर वीडियो में लात मारते हुए प्रदर्शनकारी-
View on Instagram
ये भी पढ़ें: Bengaluru CJP Protest: ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने लगाए नारे, बोले- ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल वीडियो में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की के बीच एक पुलिसकर्मी को लात मारे जाने का दृश्य नजर आता है. इसके बाद कांस्टेबल अंकित कसाना का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने साथ कथित मारपीट और वीडियो वायरल होने के बाद परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में बताया है.
The post Video: प्रदर्शनकारी ने मारी लात, पत्नी तक पहुंचा वीडियो तो छलका कांस्टेबल का दर्द, बताया- फोन कर लोग क्या पूछ रहे हैं appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)