Video: प्रदर्शन में जाने से मना कर रहा प्रशासन? वायरल वीडियो में देखिए मस्जिद के अंदर पुलिस ने क्या कहा

Oct 09, 2026 - 11:51
0 0
Video: प्रदर्शन में जाने से मना कर रहा प्रशासन? वायरल वीडियो में देखिए मस्जिद के अंदर पुलिस ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली पुलिस का एक जवान पुरानी दिल्ली की एक मस्जिद के अंदर लोगों से प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की बात कह रहा है. पुलिसकर्मी लोगों से अपने परिवार वालों और बच्चों को भी समझाने के लिए कहता है कि वे किसी भी प्रदर्शन या अनावश्यक भीड़ का हिस्सा न बनें. वीडियो सामने आने के बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

मस्जिद के अंदर माइक लेकर पुलिसकर्मी ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी लोगों के बीच माइक लेकर उन्हें कानून का पालन करने और किसी भी तरह के भड़काऊ संदेश या उकसावे में नहीं आने की सलाह देता दिखाई दे रहा है. वह लोगों से जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने इलाके की सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील करता है.

पुलिसकर्मी लोगों से कहता है कि वे अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों को समझाएं कि वे किसी भी अनावश्यक भीड़ या प्रदर्शन में शामिल न हों. वह आगे कहता है कि प्रशासन अपना काम कर रहा है और लोगों को ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए, जिससे उन्हें या उनके बच्चों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े.

वीडियो में देखें पुलिस का जवान क्या कह रहा है-

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पुलिस की अपील पर सवाल उठाए हैं. कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना ब्रिटिश शासन के दौर से की, तो कुछ ने इसे लोकतंत्र और नागरिकों की आजादी से जोड़कर देखा. imsidbose नाम के एक यूजर्स ने लिखा “यह आपातकाल जैसी स्थिति है. दोस्तों, हम 2029 तक इंतजार नहीं कर सकते! इस निरंकुश शासन को खत्म करने के लिए हमें अपना समर्थन दिखाना चाहिए.”

वहीं, saddie10 नाम के दूसरे यूजर ने लिखा कि “ऐसा लग रहा है जैसे मैं इतिहास की किताब दोबारा पढ़ रहा हूं और ब्रिटिश राज के दौर में लौट गया हूं. मुझे यकीन है कि उस समय अंग्रेज भी इसी तरह गली-गली जाकर लोगों को आजादी की लड़ाई से दूर रहने की चेतावनी देते होंगे और सक्रिय स्वतंत्रता सेनानियों को गिरफ्तार करते होंगे. मुझे उम्मीद है कि इस बार हालात उस दौर के नरसंहार जैसी स्थिति तक नहीं पहुंचेंगे. हमारे देश को आपसी घाव भरने और एकजुट होने की जरूरत है.”

ये भी पढ़ें: Bengaluru CJP Protest: ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने लगाए नारे, बोले- ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP ने प्रदर्शन का किया है एलान

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की है. इसके तहत संबंधित इलाके में सार्वजनिक जमावड़े, जुलूस और प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है.

The post Video: प्रदर्शन में जाने से मना कर रहा प्रशासन? वायरल वीडियो में देखिए मस्जिद के अंदर पुलिस ने क्या कहा appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User