Video : Gen-Z स्टाइल में राहुल गांधी का CEC ज्ञानेश कुमार पर तंज, कहा-इट्स डन ब्रो...

Oct 06, 2026 - 16:26
0 0
Video : Gen-Z स्टाइल में राहुल गांधी का CEC ज्ञानेश कुमार पर तंज, कहा-इट्स डन ब्रो...

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों के सांसदों ने मंगलवार को दिल्ली में मार्च निकाला. हालांकि पुलिस ने आयोग के कार्यालय से करीब 400 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता शामिल हुए.

राहुल गांधी की तख्ती ने खींचा ध्यान

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी हाथ में एक तख्ती लिए नजर आए. इस पर लिखा था, ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’. राहुल गांधी का यह अंदाज वायरल हो रहा है.

राहुल गांधी ने इस तख्ती का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर भी शेयर किया. कांग्रेस नेता ने इस संदेश के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसा. इस दौरान जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका तो राहुल गांधी पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए.

बैरिकेडिंग के पास ही धरने पर बैठ गए विपक्षी सांसद

  • पुलिस ने जब विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के दफ्तर तक नहीं जाने दिया तो राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेता बैरिकेडिंग के पास ही धरने पर बैठ गए.
  • पुलिस के मुताबिक, इस मार्च के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी. इसके बाद पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस और विपक्ष के कुछ नेताओं को हिरासत में लिया.
  • प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पहले से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी.अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गईं हैं. पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन स्थल के आसपास कई तरफ से घेराबंदी की.

ये भी पढ़ें: Explained : क्या है फॉर्म-6? इसमें क्या जोड़ा गया जिस पर हो रहा विवाद; सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए आरोप

  • कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए. पार्टी ने उनके इस्तीफे की मांग के साथ गिरफ्तारी की मांग भी की.
  • कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए और ‘वोट चोरी’ जैसे आरोप लगाए। हालांकि, ये राजनीतिक आरोप हैं और इनके संबंध में संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष भी महत्वपूर्ण है।
  • विपक्ष का यह प्रदर्शन स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर हो रहे विवाद को लेकर है. विपक्षी दल SIR की प्रक्रिया और इसके प्रभाव को लेकर चुनाव आयोग से सवाल कर रहे हैं.

The post Video : Gen-Z स्टाइल में राहुल गांधी का CEC ज्ञानेश कुमार पर तंज, कहा-इट्स डन ब्रो... appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User