ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

Oct 04, 2026 - 11:59
0 0
ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

trump on crude oil

अमेरिका ईरान युद्ध ने तेल बाजार की चिंता और बढ़ा दी है। ब्रेंट क्रूड 101 डॉलर के पार पहुंच गया है। अमेरिका समेत दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी संकेत दिए कि तेल के दाम युद्ध खत्म होने के बाद ही घटेंगे।

 

क्रूड पर महंगाई की मार 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 101.2 डॉलर प्रति बैरल हो गया। WTI क्रूड 96.43 डॉलर प्रति बैरल हुआ। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमत 108.9 डॉलर प्रति बैरल। रुपए टूटकर 95 रुपए पर आया। तेल की कीमतों में आग लगने से फिर बढ़ा महंगाई बढ़ने का खतरा। ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

 

जंग जीतने पर घटेंगे दाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जैसे ही हम ईरान के साथ चल रही जंग जीतेंगे, तेल की कीमतें कम हो जाएंगी। हम यह जंग जीत रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर 'ट्रंप स्ट्रेट' रख देना चाहिए। मुझे यकीन है कि ईरान के नेता इससे बहुत खुश होंगे। ट्रंप को उम्मीद है कि चुनाव के तुरंत बाद युद्ध खत्म हो जाएगा, क्योंकि ईरान अब ज्यादा देर तक नहीं टिक सकता। ALSO READ: Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

 

मेक्सिको का नाम न्यू अमेरिका

ट्रंप ने कहा कि लेक ओंटारियो को अब हम लेक अमेरिका कहेंगे। कनाडा बहुत ज्यादा डील करना चाहता है। वे डील करने के लिए बेताब हैं। लेकिन इसे लेक अमेरिका कहा जाएगा। आपका एक पड़ोसी राज्य है, न्यू मेक्सिको। हमें लगता है कि इसे न्यू अमेरिका कहा जाना चाहिए।

 

यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर हुई बातचीत को ‘बहुत अच्छी’ बताया है। उन्होंने दावा किया कि पुतिन यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए समझौता करना चाहते हैं। अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी डील के लिए तैयार हैं तो यह अच्छी बात होगी। ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की के बीच दुश्मनी को युद्ध की बातचीत में अड़चन बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User