एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

Oct 05, 2026 - 11:05
0 0
एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

Reliance Foundation contributed to 29 of 85 Asian Games medals, Nita Ambani extends congratulations

- 10 से अधिक खेलों में फाउंडेशन 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को सपोर्ट करता है

- नीता अंबानी ने महिला खिलाड़ियों की सफलता को खासतौर पर सराहा

- रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा रहे
रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। एशियन गेम्स 2026 में भारत के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन के कार्यक्रमों और साझेदारियों से जुड़े खिलाड़ियों का योगदान रहा। फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। भारत 85 पदकों के साथ मेडल टेबल में चौथे स्थान पर रहा। 

 

बधाई देते हुए नीता अंबानी ने कहा, टीम इंडिया ने देश को गर्व के कई पल दिए हैं। खासकर हमारी महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और युवा लड़कियों को प्रेरित किया। रिलायंस फाउंडेशन के खिलाड़ियों की सफलता युवा प्रतिभाओं पर हमारे भरोसे को और मजबूत करती है।

ALSO READ: AMCA Fighter Jet : स्वदेशी इंजन की राह में बड़ा कदम, Reliance और Rolls-Royce मिलकर करेंगे डिजाइन-निर्माण

एशियन गेम्स शुरू होने से पहले भी नीता अंबानी ने टीम इंडिया के लिए संदेश जारी किया था। तब उन्होंने खासतौर पर रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े 48 खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए उनकी वर्षों की मेहनत और परिवारों के त्याग को याद किया था। 

 

ओलंपिक में शामिल होने वाले 10 से अधिक खेलों में फाउंडेशन 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को सपोर्ट करता है। इसके तहत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप के साथ स्पोर्ट्स साइंस, मेडिसिन, कोचिंग, टेक्नोलॉजी, उपकरण और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।

ALSO READ: महिलाओं के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की जरूरत, मुकेश अंबानी ने 'अपराजिता' के विमोचन पर कही बड़ी बात

नीता अंबानी ने भारत की जर्सी पहनकर मैदान में उतरने वाले हर खिलाड़ी को धन्यवाद दिया। एशियन गेम्स में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के बूते लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए टिकट पक्का कर लिया है। इस तरह एशियन गेम्स की यह सफलता अब भारत की अगली ओलंपिक चुनौती की तैयारी से भी जुड़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User