CM धामी ने किया 'उत्तराखंड आदि रंगोत्सव' का शुभारंभ', खटीमा में हुआ रोड शो, निकली भव्य शोभायात्रा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में 'उत्तराखंड आदि रंगोत्सव' का भव्य शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित थे। इस दौरान खटीमा चौराहे से मंडी समिति मैदान तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा, छोलिया नृत्य और ढोल-दमाऊ की प्रस्तुतियां दी गईं।
ALSO READ: सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाकर की 2 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में रोड शो भी किया। इस उत्सव में सिक्किम, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्यों के जनजातीय सांस्कृतिक दल अपनी कला और परंपराओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्सव के दौरान जनजातीय समुदायों के हाथों से तैयार हस्तशिल्पों की प्रदर्शनी और विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।शाम 6 बजे श्वेता माहरा की प्रस्तुति, लोकगायक सन्नी दयाल व लोकगायिका माया उपाध्याय की संगीतमय प्रस्तुति होगी। 5 अक्टूबर को सुबह से जनजातीय समुदाय के हाथों से तैयार हस्तशिल्पों की प्रदर्शनी शुरू हो जाएगी और दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का क्रम 6 अक्टूबर को भी जारी रहेगा। यह आयोजन मात्र गीत-संगीत और नृत्य का उत्सव ही नहीं, अपितु देश के विभिन्न जनजातीय समुदायों की परंपराओं, संस्कृति और उनके जीवन को जानने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)