Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

छह सीटों पर उपचुनाव की मतगणना
5 विधानसभा सीटों समेत कुल 6 सीटों के चुनाव नतीजे आज मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए हैं।
भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित
अमेरिकी श्रम विभाग ने Infosys, TCS, Wipro, HCL, Cognizant और Tata समेत कई कंपनियों को PERM Green Card कार्यक्रम से निलंबित कर दिया है। Microsoft, Adobe और Capgemini जैसी कंपनियां भी कार्रवाई के दायरे में हैं। ALSO READ: Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर
कैप्टन स्मित को इजराइल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
इजराइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने एक विमान दुर्घटना को रोका और 174 लोगों की जान बचाई। छह इजराइली यात्रियों को भी यह सम्मान देने का एलान किया गया।
रियाद जाने वाली 330+ उड़ानें रद्द
हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों को लेकर अलर्ट के बीच रियाद जाने वाली 330 से ज्यादा उड़ाने रद्द कर दी गई है... एअर इंडिया, इंडिगो ने भी सुरक्षा कारणों से 10 अक्टूबर तक कई उड़ानें रद्द करने का एलान किया है। ALSO READ: दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी
रांची में आज भारत इंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला
पहले टी20 मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)