फ्लाईदुबई में पायलट स्मित मच्छार पर हमले के पीछे किसका हाथ? ट्रंप ने इसे बताया जिम्मेदार

Oct 06, 2026 - 10:11
0 0
फ्लाईदुबई में पायलट स्मित मच्छार पर हमले के पीछे किसका हाथ? ट्रंप ने इसे बताया जिम्मेदार

5 अक्टूबर को एक पत्रकार ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुए हमले के लिए ईरान जिम्मेदार है, तो उन्होंने कहा, “हां, मुझे ऐसा लगता है. व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है.”

संयुक्त अरब अमीरात इस मामले की अंतरराष्ट्रीय जांच का नेतृत्व कर रहा है. 30 सितंबर को फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार पर उनके सह-पायलट ने चाकू से हमला किया था. यह हमला कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश का हिस्सा था. विमान में 174 लोग सवार थे और यह दुबई से तेल अवीव जा रहा था.

जेडी वेंस ने क्या कहा?

USA Today ट्रंप ने फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के पीछे ईरान को जिम्मेदार बताया. वहीं, ट्रंप के बयान से कुछ घंटे पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि इस मामले में मैं CIA निदेशक जॉन रैटक्लिफ और खुफिया अधिकारियों पर निर्भर हूं. मैं किसी आधिकारिक घोषणा से पहले कुछ कहना नहीं चाहता. निश्चित तौर पर हम इसकी जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मैंने ऐसा कोई निर्णायक सबूत नहीं देखा है.

ये भी पढ़ें: CJI सूर्यकांत बोले- सुप्रीम कोर्ट ने मॉडिफाइड Form 6 को मंजूरी नहीं दी है, जानें CEC के खिलाफ सुनवाई के 7 मुख्य टिप्पणियां

ओमान का रहने वाला है हमलावर

इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि संदिग्ध ओमान का रहने वाला है, लेकिन उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. NBC News के मुताबिक, जांच से जुड़े कई अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि संदिग्ध ने अकेले यह कदम उठाया. उसके किसी बड़े संगठन के हिस्से के रूप में या ईरान अथवा किसी अन्य विदेशी पक्ष के साथ मिलकर काम करने के संकेत नहीं मिले हैं

The post फ्लाईदुबई में पायलट स्मित मच्छार पर हमले के पीछे किसका हाथ? ट्रंप ने इसे बताया जिम्मेदार appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User