सऊदी अरब में सेना भेजेंगे पाकिस्तान-तुर्की, मक्का-मदीना पर खतरे और हूती हमलों के बीच लिया फैसला

Oct 06, 2026 - 10:11
0 0
सऊदी अरब में सेना भेजेंगे पाकिस्तान-तुर्की, मक्का-मदीना पर खतरे और हूती हमलों के बीच लिया फैसला

हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच पाकिस्तान और तुर्की सऊदी अरब में अपने सैनिक तैनात करेंगे. यह फैसला रियाद में मक्का रक्षा गठबंधन की रणनीतिक राजनीतिक और रक्षा समिति की आपात बैठक में लिया गया. बैठक में सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान अल सऊद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि बैठक में सऊदी अरब और पवित्र स्थलों पर हुए हमलों के खिलाफ तीनों देश एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि समिति ने हमलों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने पर सहमति जताई

सदस्य देशों की सुरक्षा सामूहिक सुरक्षा का हिस्सा बताया

संयुक्त बयान के मुताबिक, तीनों देशों ने मक्का और मदीना को निशाना बनाने की कथित कोशिश के साथ-साथ सऊदी अरब के शहरों, नागरिक ठिकानों और आर्थिक प्रतिष्ठानों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की. बयान में कहा गया कि किसी एक सदस्य देश की सुरक्षा तीनों देशों की सामूहिक सुरक्षा का हिस्सा है.

संयुक्त बयान में कहा गया कि पाकिस्तान और तुर्की सऊदी अरब को मिल रही धमकियों से निपटने के लिए वहां सैनिक और सैन्य क्षमताएं भेजेंगे. इसके लिए जरूरी कदम तुरंत उठाए जाएंगे. सैनिकों की तैनाती संबंधित देशों के कानूनों और पहले से तय व्यवस्था के मुताबिक होगी.

सऊदी अरब के रक्षा मंत्री का एक्स पोस्ट

पाकिस्तान के रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

बैठक में पाकिस्तान सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नुमान महमूद को तीन साल के लिए मक्का रक्षा गठबंधन का पहला महासचिव नियुक्त करने का फैसला भी लिया गया.

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब को निशाना बना रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों से जारी हूती हमलों के बीच रियाद और यमन की उसकी सहयोगी सरकार ने हूती समूह के खिलाफ जवाबी अभियान शुरू किया है.

एएफपी के मुताबिक, यमन में गृहयुद्ध दोबारा शुरू होने के बाद से हूती विद्रोही पड़ोसी देश सऊदी अरब को निशाना बनाते रहे हैं.

The post सऊदी अरब में सेना भेजेंगे पाकिस्तान-तुर्की, मक्का-मदीना पर खतरे और हूती हमलों के बीच लिया फैसला appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User