रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' की ग्रैमी अवॉर्ड्स में एंट्री की तैयारी, 9 कैटेगरी में पेश किए गए गाने

फिल्म का म्यूजिक एल्बम और इसके कई लोकप्रिय गाने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कार 'ग्रैमी अवॉर्ड्स' की रेस में शामिल होने जा रहे हैं। टी-सीरीज और बी62 स्टूडियोज ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की है। इस खबर के सामने आते ही भारतीय फैंस और म्यूजिक लवर्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
T-Series और B62 Studios का बड़ा दांव: 9 कैटेगरी में अभियान
फिल्म के मेकर्स और दिग्गज म्यूजिक लेबल T-Series तथा B62 Studios ने संयुक्त रूप से फिल्म के साउंडट्रैक को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए एक बड़ा 'फॉर योर कंसीडरेशन' (FYC) कैंपेन शुरू किया है। इस अभियान के तहत फिल्म के संगीतकार शाश्वत सचदेव के काम को अलग-अलग 9 प्रमुख श्रेणियों में पेश किया गया है।
DHURANDHAR THE REVENGE for your GRAMMY® consideration. Thank you for all the love. - https://t.co/huzbJe8xwS #ForYourConsideration #Grammys #RecordingAcademy #FYC @RanveerOfficial @rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande @LokeshDharB62 @jiostudios #B62Studios @TSeries @JioHotstar @StarGoldIndia
— B62 Studios (@B62Studios) October 9, 2026
- धुरंधर: द रिवेंज (पूरा एल्बम) : बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया
- फिर से : बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया
- आरी आरी : बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस
- जाए सजना : बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस
- जान से गुजरते हैं : बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस
- कन्हैया : बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस
इसके अलावा फिल्म के अन्य गानों जैसे 'डेस्टिनी – मन अटकेया' को बेस्ट रैप परफॉर्मेंस, 'वारी जावां' को बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग और 'हम प्यार करने वाले' को बेस्ट रिमिक्स रिकॉर्डिंग श्रेणी के लिए सबमिट किया गया है।
हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि रिकॉर्डिंग अकादमी में गानों को सबमिट करने का मतलब सीधे नॉमिनेशन मिलना नहीं होता है। निर्माताओं द्वारा एंट्री फीस और पात्रता मानदंडों को पूरा करने के बाद रिकॉर्डिंग अकादमी के सदस्यों द्वारा वोटिंग प्रक्रिया आयोजित की जाती है। यदि 'धुरंधर' के गानों को पर्याप्त वोट मिलते हैं, तभी वे आधिकारिक नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बना पाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)