फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)
फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों और करीबियों में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार के पहले नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके फॉर्म हाउस पर रखा गया। यहां उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ दोस्त, फिल्म जगत से जुड़े लोग, फैंस और आम लोग भी पहुंचे।
फॉर्म हाउस पर पहुंच रहे लोग नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर भावुक माहौल नजर आया। कई लोग अपने पसंदीदा अभिनेता को आखिरी बार देखने और उन्हें विदाई देने के लिए वहां पहुंचे ।
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन का भावुक पल #nanapatekar https://t.co/J4CiJmIUjL
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) October 8, 2026
नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। उनका अभिनय और संवाद बोलने का अंदाज उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता था।
सामने आए वीडियो फुटेज में बड़ी संख्या में लोग नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन करते और उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)