365 दिन तक बिना काम किए आती रही सैलरी: चीन के एक युवक ने जीता लकी ड्रॉ, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी!

Oct 07, 2026 - 15:28
0 0
365 दिन तक बिना काम किए आती रही सैलरी: चीन के एक युवक ने जीता लकी ड्रॉ, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी!

365 Days Paid Leave China : आमतौर पर किसी भी कंपनी में काम करने वाले इम्पलोई को पेड लीव किसी विशेष परिस्थितियों में ही मिल पाती है. यह भी कह सकते हैं कि ये अच्छे काम के रिवॉर्ड की तरह होती है. लेकिन चाइना के शेनझेन के रहने वाले Ms Chen ने तीन साल पहले 365 दिन का पेड लीव जीता था.

अब यह पुरानी खबर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दरअसल, कंपनी के सालाना डिनर में एक कर्मचारी ने लकी ड्रॉ के जरिए पूरे 365 दिन की पेड लीव का इनाम जीता था. यानी उसे एक साल तक काम पर जाने की जरूरत नहीं थी और इस दौरान उसकी सैलरी भी जारी रहती.

View on Instagram

तीन साल बाद फिर चर्चा में आई कहानी

NDTV ने 15 अप्रैल 2023 को The Straits Times के हवाले से इस खबर को प्रकाशित किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के शेनझेन का है. कंपनी में आयोजित सालाना डिनर के दौरान कर्मचारियों के लिए लकी ड्रॉ रखा गया था. इसी ड्रॉ में एक कर्मचारी ने 365 दिन की पेड लीव का ग्रैंड प्राइज जीत लिया.

ये भी पढ़ें: 6 अक्टूबर की टॉप 20 खबरें : एसीपी विवेक भगत का प्रमोशन रुका, सरकार ने बदला फैसला, हवा में 28 हजार फीट नीचे आया British Airways विमान

हाथ में था 365 दिन की छुट्टी वाला चेक

The Straits Times के मुताबिक, चीन के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कर्मचारी एक कुर्सी पर बैठा नजर आया. उसके साथ एक महिला और एक बच्चा भी दिखाई दे रहे थे. उसके हाथ में एक बड़ा चेक था, जिस पर “365 days of paid leaves” लिखा हुआ था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आया और लोग कर्मचारी की किस्मत देखकर हैरान रह गए.

कर्मचारी को भी नहीं हुआ यकीन

रिपोर्ट में कंपनी के एक कर्मचारी के हवाले से बताया गया कि लकी ड्रॉ जीतने वाले व्यक्ति ने बार-बार यह पक्का करने की कोशिश की कि यह इनाम सच में उसे मिलेगा या नहीं. उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि कंपनी की तरफ से उसे पूरे 365 दिन की पेड लीव दी जा रही है.

तीन साल बाद हुआ था कंपनी का सालाना डिनर

The Straits Times की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना महामारी के कारण कंपनी का सालाना डिनर करीब तीन साल बाद आयोजित किया गया था. इसी मौके पर कर्मचारियों के लिए लकी ड्रॉ रखा गया. 365 दिन की पेड लीव का इनाम इतना बड़ा था कि इसे जीतने वाला कर्मचारी और कंपनी के बॉस दोनों ही हैरान रह गए.

पुरानी होने के बावजूद यह कहानी अब फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में है. पूरे एक साल तक छुट्टी के साथ सैलरी मिलने का यह मामला लोगों को काफी दिलचस्प लग रहा है.

The post 365 दिन तक बिना काम किए आती रही सैलरी: चीन के एक युवक ने जीता लकी ड्रॉ, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी! appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User