Flydubai में हमला करने वाले को-पायलट पर खुलासा: ओमान में पकड़ी गई थी चरमपंथी हरकत, एविएशन में पहले ही लगा था बैन

Oct 06, 2026 - 10:11
0 0
Flydubai में हमला करने वाले को-पायलट पर खुलासा: ओमान में पकड़ी गई थी चरमपंथी हरकत, एविएशन में पहले ही लगा था बैन

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बीच हवा में हमला करने वाले 29 वर्षीय ओमानी नागरिक हामाम अल-हमामी को लेकर जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. द स्टेट्समैन अनुसार, उसके पास दोहरी नागरिकता होने की प्रबल संभावना है. इससे विमानन क्षेत्र में सुरक्षा जांच और नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

यूएई में जन्म, सीरियाई मूल की मां

आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, अल-हमामी का जन्म संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ था. उसकी मां सीरियाई मूल की हैं. सूत्रों के अनुसार, उसने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा ओमान से बाहर बिताया. उसके पिता की UAE में नौकरी के दौरान वह अपनी मां के साथ सीरिया में भी रहा और बाद में उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया गया.

ओमान में ही पहले पकड़ में आ गई थी कट्टरपंथी गतिविधि

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अल-हमामी का विमानन सुरक्षा एजेंसियों से सामना पहले ही हो चुका था. वह ओमान की एक एयरलाइन में प्रशिक्षु के तौर पर काम कर रहा था. इसी दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने इंटरनेट पर चरमपंथी वेबसाइटों तक उसकी पहुंच और रुचि को लेकर गंभीर चिंता जताई थी.

ओमान ने एविएशन सेक्टर में काम करने पर लगा दिया था स्थायी प्रतिबंध

कट्टरपंथ से जुड़े इस संकेत के बाद ओमानी अधिकारियों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की और उसे विमानन क्षेत्र में काम करने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया. इसके बाद अल-हमामी ने ओमान छोड़ दिया. अब जांच का बड़ा सवाल यह है कि ओमान में सुरक्षा जोखिम के तौर पर चिह्नित व्यक्ति Flydubai तक कैसे पहुंच गया.

विदेशी एयरलाइन ने नहीं मांगी थी ओमान से बैकग्राउंड जांच

ओमानी अधिकारियों के मुताबिक, अल-हमामी को Flydubai में नियुक्त किए जाने से पहले किसी विदेशी सरकार या एयरलाइन ने उसके बारे में सुरक्षा या बैकग्राउंड जांच के लिए ओमान से संपर्क नहीं किया था. अधिकारियों का कहना है कि अगर ऐसी जानकारी मांगी जाती, तो ओमान उसके सुरक्षा संबंधी रिकॉर्ड और रेड फ्लैग तुरंत साझा करता.

दोहरी नागरिकता को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

जांच में राष्ट्रीयता से जुड़ा पहलू भी महत्वपूर्ण बन गया है. UAE और इजराइल के बीच हुए विमानन समझौते के तहत दोनों देशों के बीच उड़ान संचालित करने वाले क्रू की राष्ट्रीयता को लेकर विशेष प्रावधान हैं. ऐसे में अल-हमामी की ओमानी नागरिकता के बावजूद इस रूट पर उसकी मौजूदगी ने उसकी संभावित दूसरी नागरिकता को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

ओमान के इजराइल से राजनयिक संबंध नहीं

ओमान के इजराइल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं. ऐसे में जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या अल-हमामी के पास कोई दूसरी नागरिकता थी, जिसने उसे संबंधित विमानन नियमों के तहत क्रू सदस्य के रूप में पात्र बनाया.

विमानन सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पूरे मामले ने क्षेत्रीय विमानन सुरक्षा व्यवस्था में संभावित खामियों को सामने ला दिया है. जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि जिस व्यक्ति को ओमान की सुरक्षा एजेंसियां पहले ही विमानन क्षेत्र के लिए जोखिम मान चुकी थीं, वह एक प्रमुख क्षेत्रीय एयरलाइन में नियुक्ति और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया को कैसे पार कर गया.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में फिर सियासी बवाल: इमरान खान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद कूच - KP में इमरजेंसी लगाने की तैयारी

The post Flydubai में हमला करने वाले को-पायलट पर खुलासा: ओमान में पकड़ी गई थी चरमपंथी हरकत, एविएशन में पहले ही लगा था बैन appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User