Russia's drone attack: भारत-अजरबैजान के नागरिकों को ले जा रहे जहाज में लगी आग, कप्तान की मौत

Oct 06, 2026 - 10:11
0 0
Russia's drone attack: भारत-अजरबैजान के नागरिकों को ले जा रहे जहाज में लगी आग, कप्तान की मौत

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को दावा किया कि काला सागर में तुर्किये के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर रूस के ड्रोन हमले के बाद आग लग गयी. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस हमले में जहाज के कप्तान की मौत हो गयी, जबकि चालक दल के 11 सदस्यों को बचा लिया गया. जहाज पर भारत और अजरबैजान के नागरिक भी सवार थे.

दो रूसी ड्रोन ने जहाज को बनाया निशाना

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अविवादित जलक्षेत्र में तुर्किये के झंडे वाले और मक्का ले जा रहे एक मालवाहक जहाज पर दो रूसी ड्रोन ने भीषण हमला किया. हमले के बाद जहाज में आग लग गयी.

कप्तान की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जहाज के कप्तान की मौत हो गयी है. उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. वहीं, एक अन्य व्यक्ति के बारे में अभी जानकारी जुटायी जा रही है.

11 लोगों को बचाया गया, एक की हालत गंभीर

जेलेंस्की के मुताबिक जहाज के चालक दल के 11 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है. इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. राहत और बचाव अभियान के साथ घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटायी जा रही हैं.

जेलेंस्की ने खाद्य सुरक्षा को लेकर जतायी चिंता

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने काला सागर क्षेत्र में तनाव कम करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई बार ठोस कदम उठाने का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने वैश्विक खाद्य सुरक्षा बहाल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव की जरूरत बतायी.

सुमी में भारतीय कारोबारियों के दवा गोदाम पर भी हमला

इससे पहले रविवार को यूक्रेन के सुमी में रूस के हमले में भारतीय कारोबारियों के स्वामित्व वाले एक दवा गोदाम में काम करने वाले 52 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद यूक्रेन में भारतीय नागरिकों और कारोबार से जुड़ी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ी है.

जयशंकर बोले- बातचीत के जरिए समाधान की कोशिश

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत सिर्फ वकालत करने तक सीमित नहीं है. भारत ने हाल के महीनों में यूक्रेन और रूस, दोनों के साथ बातचीत के जरिए संकट का समाधान तलाशने की अपनी कोशिशें तेज की हैं.

ये भी पढ़ें: कांगो नदी में दो नावों की भीषण टक्कर में 30 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

The post Russia's drone attack: भारत-अजरबैजान के नागरिकों को ले जा रहे जहाज में लगी आग, कप्तान की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User