CJP-AAP कनेक्शन पर भगवंत मान ने खोला राज, बोले- अभिजीत दीपके पहले हमारे लिए करते थे काम

Oct 09, 2026 - 11:51
0 0
CJP-AAP कनेक्शन पर भगवंत मान ने खोला राज, बोले- अभिजीत दीपके पहले हमारे लिए करते थे काम

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को आम आदमी पार्टी (AAP) की B-Team बताए जाने की चर्चा के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस आरोप पर सफाई दी है. इंडिया टुडे के कार्यक्रम 'पंचायत' में भगवंत मान ने कहा कि CJP और AAP का कोई संबंध नहीं है. हालांकि, उन्होंने माना कि CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके पहले AAP के लिए काम कर चुके हैं.

भगवंत मान ने कहा कि अभिजीत दीपके पहले आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम का हिस्सा थे. बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और अमेरिका चले गए. उन्होंने कहा कि दीपके ने AAP के लिए काम किया था, लेकिन CJP का AAP से कोई संबंध नहीं है.

'हम किसी की B-Team नहीं'

CJP को AAP की B-Team बताए जाने के सवाल पर भगवंत मान ने कहा कि उनकी पार्टी को पहले कांग्रेस और बीजेपी की B-Team भी कहा जाता रहा है. उन्होंने कहा कि AAP किसी की B-Team या C-Team नहीं है.

भगवंत मान ने कहा कि AAP देश के 140 करोड़ लोगों और पंजाब के 3.5 करोड़ लोगों की A-Team है. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है.

2020 में AAP की सोशल मीडिया टीम से जुड़े थे दीपके

अभिजीत दीपके 2020 में AAP की सोशल मीडिया टीम से जुड़े थे. वहां उन्होंने राजनीतिक संदेशों में हास्य और व्यंग्य के इस्तेमाल की शैली विकसित करने में काम किया था.

CJP के राजनीतिक मंच पर तेजी से उभरने के बाद से ही उसके AAP से संबंधों को लेकर चर्चा होती रही है. CJP ने शिक्षा और सरकारी स्कूलों जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है. इन्हीं मुद्दों को AAP भी लंबे समय से अपनी राजनीति का हिस्सा बनाती रही है.

CJP के कई पदाधिकारियों का AAP से रहा है संबंध

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, CJP के कई प्रमुख पदाधिकारियों का पहले AAP से जुड़ाव रहा है. CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका राजस्थान में AAP के स्वयंसेवक रह चुके हैं. वहीं, संगठन के प्रभारी अजिंक्य शिंदे AAP की यूथ विंग के संयोजक रह चुके हैं.

हालांकि, अभिजीत दीपके ने CJP को AAP या कांग्रेस की B-Team बताए जाने के आरोपों को लगातार खारिज किया है. उनका कहना है कि CJP छात्रों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर दबाव बनाने वाले समूह के तौर पर काम करना चाहती है. दिपके ने खुद को 'छात्रों की A-Team' बताया है.


ये भी पढ़ें: 42 पूर्व जजों ने लिखा खुला पत्र: बोले- संवैधानिक संस्थाएं किसी सरकार की नहीं, SIR का किया बचाव

The post CJP-AAP कनेक्शन पर भगवंत मान ने खोला राज, बोले- अभिजीत दीपके पहले हमारे लिए करते थे काम appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User