Kumbh Rashi: पितृ पक्ष में कुंभ राशि के जातक करें 7 आसान काम, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की
Kumbh Rashi: पितृ पक्ष का समय पूर्वजों को याद करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए खास माना गया है. इस दौरान किए गए कुछ उपाय उपाय न सिर्फ पितरों को प्रसन्न करते हैं, बल्कि आपकी जिंदगी में भी सकारात्मक बदलाव लाते हैं. अगर आपकी कुंभ राशि है और करियर में तरक्की चाहते हैं, तो पितृ पक्ष में कुछ खास उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृ पक्ष में किए गए उपाय कुंडली के ग्रह दोष को शांत करने और शुभ फल देने में मदद करते हैं.
कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर में तरक्की के उपाय
पितरों का तर्पण और पिंडदान
क्या करें- पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों के नाम पर तर्पण (जल और काले तिल से) करें. यह उपाय किसी पंडित जी की मदद से करवाना सबसे उत्तम होता है. अपने पितरों के नाम पर किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन भी करा सकते हैं.
क्यों है खास- पितृ पक्ष में पूर्वजों का सम्मान और तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है. इससे उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. कुंभ राशि के लिए यह उपाय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शनि ग्रह से भी जुड़ा है. शास्त्रों में शनि को कर्म और न्याय का देवता कहा गया है. पितरों की कृपा से शनि की साढ़ेसाती या ढैया के कष्टों में भी कमी आती है और करियर में स्थिरता आती है.
पीपल के पेड़ की पूजा
क्या करें- ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय के अनुसार, पितृ पक्ष में किसी भी दिन सुबह जल्दी उठकर पीपल के पेड़ की पूजा करें. पेड़ को जल चढ़ाएं, दीया जलाएं और उसकी परिक्रमा करें. साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' या 'ॐ पितृभ्यः नमः' मंत्र का जाप करें.
क्यों है खास- पीपल के पेड़ को पितरों का निवास स्थान माना गया है. मान्यतानुसार, इसकी पूजा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और उन्हें पीपल का पेड़ प्रिय है. मान्यता है कि पीपल की पूजा से शनि देव की कृपा बनी रहती है, जिससे करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.
काले कुत्ते को भोजन कराना
क्या करें- पितृ पक्ष के दौरान हर दिन किसी काले कुत्ते को रोटी या अपने घर का बना भोजन खिलाएं.
क्यों है खास- ज्योतिष शास्त्र में काले कुत्ते को भैरव का वाहन माना जाता है. मान्यता है कि भैरव, शनि देव के मित्र हैं. ऐसे में पितरों के नाम पर काले कुत्ते को भोजन कराने से वे प्रसन्न होते हैं. इससे करियर में आने वाली मुश्किलों का हल निकलता है और लाभ के योग बनते हैं.
दान का महत्व
क्या करें- पितृ पक्ष में अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों को अनाज, कपड़े, पैसे या किसी अन्य चीजें दें.
क्यों है खास- शास्त्रों में दान को पितरों को प्रसन्न करने का एक प्रभावशाली और आसान तरीका माना गया है. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय अनुसार अगर कुंभ राशि के जातक पितृ पक्ष में दान करते हैं, तो धन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं. साथ ही, करियर में अचानक लाभ मिल सकता है.
शमी का पौधा लगाएं
क्या करें- अगर संभव हो, तो पितृ पक्ष में अपने घर में एक शमी का पौधा लगाएं. नियमित रूप से देखभाल करें और शनिवार को इसकी पूजा करें.
क्यों है खास- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा शनि देव को प्रिय है. पितृ पक्ष में इसे लगाने और इसकी देखभाल करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. कुंभ राशि के जातकों के लिए यह पौधा करियर में स्थिरता लाने, प्रमोशन दिलाने और आमदनी में बढ़ोतरी करने में सहायक हो सकता है.
पितरों के नाम पर दीप दान
क्या करें- पितृ पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या पर शाम के वक्त पूर्वजों के नाम पर किसी नदी, तालाब या घर के बाहर किसी पवित्र स्थान पर दीपक जलाएं.
क्यों है खास- धार्मिक मान्यता के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या के दिन पू्र्वजों के नाम दीपक जलाने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. मान्यता है पूर्वजों के आशीर्वाद से घर-परिवार खुशहाल रहता है. इसके अलावा यह उपाय कुंभ राशि वाले जातकों के करियर से जुड़ी समस्या को दूर करने में भी सहायक माना गया है.
मंत्र जाप
क्या करें: ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि कुंभ राशि से संबंध रखने वाले जातक को पितृ पक्ष में 'ॐ पितृभ्यः नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. इसके अलावा 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं.
क्यों है खास: पितृ पक्ष में पूर्वजों को समर्पित मंत्र का जाप करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. इसके अलावा कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि के मंत्र का जाप करियर में तरक्की के लिए विशेष माना गया है. इस मंत्र जाप करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है.
ये भी पढ़ें: Weekly Horoscope 4 To 10 October 2026: वृषभ को करियर में मिलेंगे अवसर तो वृश्चिक का होगा चुनौतियों से सामना
The post Kumbh Rashi: पितृ पक्ष में कुंभ राशि के जातक करें 7 आसान काम, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)