LIVE: 4 राज्यों की 6 सीटों पर मतदान, असम के नगांव में वोटिंग से पहले भूकंप

Oct 06, 2026 - 10:11
0 0
LIVE: 4 राज्यों की 6 सीटों पर मतदान, असम के नगांव में वोटिंग से पहले भूकंप

by poll election 2026 : voting in 4 states

Latest News Today Live Updates in Hindi : 4 राज्यों की 6 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए आज सपा उतारेगी तीसरा उम्मीदवार। आज नामांकन भरेंगे भाजपा के सभी 8 प्रत्याशी। पल पल की जानकारी...

सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान और तुर्किये की सेना सऊदी अरब में तैनात होगी। बाब अल-मंदेब के पास सऊदी गठबंधन ने हूतियों से कई अहम इलाके छीन लिए हैं।

-उत्तर प्रदेश में आगामी 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना तीसरा उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।

-यूपी में भाजपा के सभी 8 प्रत्याशी आज एक साथ भरेंगे नामांकन।

-पश्चिम बंगाल की 2, तमिलनाडु की 2, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी।

-असम की नगांव लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी हो रही है वोटिंग।

आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, आज सुबह 04:23:47 बजे असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद भवन से चुनाव आयोग तक आज विपक्ष का मार्च, 19 विपक्षी दल होंगे शामिल। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम। बैरिकेड्स भी लगाए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User