मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

Oct 06, 2026 - 10:11
0 0
मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

fire on set

मुंबई के गोरेगांव में 'रामायण' की शूटिंग के लिए बनाए गए सेट पर आग लगने की खबर है। घटना के बाद सेट पर शूटिंग रोक दी गई है।  आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड 'रामायण' के सेट पर आग लगी है। इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

ALSO READ: 37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'खबर है कि नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड 'रामायण' के सेट पर आग लग गई, जिससे हवा में धुएं का गुबार उठने लगा और वहां अफरातफरी मच गई'। हालांकि अभी निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User