India Russia Ties: जयशंकर बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के साथ थी, रूस ने भारत का दिया साथ
रूस के साथ भारत की दोस्ती को लेकर अमेरिका और यूरोप के कई देश सवाल उठाते रहे हैं. खासकर यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत के रूस के साथ रिश्तों और वहां से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका ने कई बार अपनी नाराजगी जाहिर की है. इसको लेकर अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि भारत रूस के साथ अपने रिश्ते किसी दूसरे देश के कहने पर नहीं बदलेगा. जयशंकर ने कहा कि रूस ने मुश्किल समय में भारत का साथ दिया है, इसलिए भारत उस पुराने साथ को नहीं भूल सकता.
रूस के साथ भारत की दोस्ती पर जयशंकर ने क्या कहा?
- रविवार को म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने भारत और रूस के रिश्तों को लेकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने कहा कि People don’t forget good history or bad history (लोग पुराने अच्छे-बुरे अनुभवों को नहीं भुलते).
- जयशंकर ने यह भी कहा कि 1950 के दशक से ही रूस और भारत के बीच अच्छे संबंध रहे हैं. उस समय दुनिया के कई देश पाकिस्तान की सैन्य सरकार के साथ थे, लेकिन सोवियत संघ ने कई मौकों पर भारत का साथ दिया.
- विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत और रूस की दोस्ती को समझने के लिए 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को बड़ा उदाहरण बताया. जयशंकर ने कहा कि उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था.
- अमेरिका पाकिस्तान के साथ खड़ा था और उसने अपनी नौसेना का एक बड़ा हिस्सा बंगाल की खाड़ी की तरफ भेजा था. लेकिन दूसरी तरफ सोवियत संघ ने भारत का समर्थन किया.
- यही वजह है कि भारत में रूस को लेकर एक पुराना भरोसा बना हुआ है. जयशंकर ने कहा कि भारत अपने इसी पुराने अनुभव को ध्यान में रखकर रूस के साथ रिश्ते रखता है.
भारत रूस से दूरी क्यों नहीं बना रहा?
- यह सवाल इसलिए उठता है क्योंकि यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका और यूरोप ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं.
- पश्चिमी देश खासकर अमेरिका चाहता है कि रूस पर दबाव बढ़े और दूसरे देश भी रूस के साथ अपने कारोबार और संबंध कम करें. लेकिन भारत ने ऐसा नहीं किया, भारत का कहना है कि वह अपने फैसले खुद लेगा और सबसे पहले अपने देश के हित को देखेगा.
- जयशंकर ने कहा कि भारत का रूस के साथ अनुभव अब तक अच्छा रहा है। उन्होंने इसे “positive and consistently positive” बताया. जयशंकर ने कहा कि भारत को रूस के साथ लंबे समय से सहयोग मिला है और इसलिए वह सिर्फ दूसरे देशों के दबाव में आकर यह रिश्ता खत्म नहीं करना चाहता.
रूस से तेल खरीदने पर भारत का क्या कहना है?
- भारत और पश्चिमी देशों के बीच सबसे बड़ा विवाद रूस से तेल खरीदने को लेकर है. यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए. इसके बावजूद भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा.
- भारत का कहना है कि उसका काम अपने लोगों के लिए तेल की जरूरत पूरी करना है. अगर किसी देश से तेल बेहतर कीमत पर मिलता है, तो भारत वहां से तेल खरीद सकता है.
- विदेश मंत्रालय ने भारत और रूस के रिश्तों की आलोचना को अनुचित और तर्कहीन बताया है. भारत का कहना है कि अमेरिका ने भी शुरुआत में वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों को संभालने के लिए भारत को रूस से तेल खरीदने की बात कही थी. लेकिन अब दूसरी बात कर रहा.
- भारत का यह भी कहना है कि वह अपनी जरूरतों के लिए सिर्फ एक देश पर निर्भर नहीं रहना चाहता. म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने कहा कि भारत अलग-अलग देशों से तेल और दूसरी जरूरी चीजें खरीदना चाहता है. ताकी अगर किसी एक देश से सप्लाई में दिक्कत आती है, तो भारत के पास दूसरे विकल्प भी मौजूद रहें.
क्या भारत यूक्रेन युद्ध का समर्थन करता है?
- नहीं, भारत ने लगातार कहा है कि युद्ध खत्म होना चाहिए और समस्या का समाधान बातचीत से होना चाहिए. भारत न तो रूस को खुलकर समर्थन दे रहा है और न ही यूक्रेन के साथ अपने संबंध खराब करना चाहता है. भारत का कहना है कि दोनों देशों को बातचीत के जरिए रास्ता निकालना चाहिए.
- जयशंकर ने बताया कि भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों से बातचीत की है. इन बातचीत में काला सागर में जहाजों पर हमले, अनाज की सप्लाई, ऊर्जा और जरूरी बुनियादी ढांचे पर हमले जैसे मुद्दे शामिल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सिंधु जल संधि की बहाली के लिए छटपटा रहा पाकिस्तान, अब भारत को दे रहा नियम-कानून की दुहाई!
The post India Russia Ties: जयशंकर बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के साथ थी, रूस ने भारत का दिया साथ appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)