Video: राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिया गया, बैरिकेड पर चढ़ गए थे विपक्षी नेता

Oct 06, 2026 - 16:26
0 0
Video: राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिया गया, बैरिकेड पर चढ़ गए थे विपक्षी नेता

INDIA ब्लॉक के सांसद मंगलवार को संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन की ओर मार्च कर रहे थे. विपक्षी नेताओं की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है. वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं. मार्च को संसद मार्ग पर नीति आयोग के पास रोक दिया गया, जिसके बाद नेताओं ने वहीं धरना शुरू कर दिया.

बैरिकेड पर चढ़े राहुल, ऊपर बैठ गईं प्रियंका

मार्च को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने कई जगह बैरिकेड लगाए थे. जब नेताओं को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली तो राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए. उनके हाथ में तिरंगा भी नजर आया और वे बैरिकेड के ऊपर खड़े होकर हाथ हिलाते दिखे.

वहीं, प्रियंका गांधी भी बैरिकेड के ऊपर बैठ गईं. इसके बाद कई विपक्षी नेता और सांसद सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शनकारियों के हाथों में 'Save Democracy' जैसे पोस्टर और बैनर भी दिखाई दिए.

बैरिकेड पर चढ़े राहुल-प्रियंका का वीडियो

पुलिस बस में बैठाकर ले गई

धरना जारी रहने के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी नेताओं को हिरासत में लेना शुरू किया. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत INDIA ब्लॉक के कई नेताओं को पुलिस बस में बैठाकर वहां से ले गई. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उन्हें चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करने दिया जाए.

बस में बैठाकर विपक्षी नेताओं को ले जाते हुए का वीडियो

ये भी पढ़ें: महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपी ACP विवेक भगत का प्रमोशन रुका, आधी रात जारी हुआ आदेश

प्रधानमंत्री इस्तीफा दो के लगाए गए नारे

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची में किए जा रहे बदलाव चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकते हैं. चुनाव आयोग और बीजेपी इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं. इस दौरान वीडियो में प्रधानमंत्री इस्तीफा दो के नारे भी लगाए गए.

मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी के डेरेक ओ'ब्रायन समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए. पुलिस ने मार्च के रास्ते में सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की थी और नई दिल्ली इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे.

The post Video: राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिया गया, बैरिकेड पर चढ़ गए थे विपक्षी नेता appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User