CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं समेत सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
Not scared of u BJP https://t.co/1ECXIVZfhm
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 4, 2026
भारद्वाज सड़क ने एक्स पोस्ट में अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, देखिए, दिल्ली पुलिस किस प्रकार बर्बरता करती है। दिल्ली पुलिस ने मेरे साथ बदसलूकी की। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरासत के दौरान सौरभ भारद्वाज सड़क पर लेटे हुए हैं, जबकि पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान आप के कम से कम 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महिला पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)