Top News 6 October: विराट कोहली के प्रेमानंद आश्रम दौरे पर सनसनीखेज दावा, 4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव

5 करोड़ लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम आए थे विराट कोहली!
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने दावा किया कि विराट कोहली को 5 करोड़ रुपए में बुलाया गया था और इसके जरिए प्रेमानंद महाराज को प्रसिद्ध करने की कोशिश की गई। हालांकि इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। ALSO READ: 5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप
Form 6 विवाद पर EC का राहुल गांधी को जवाब
चुनाव आयोग ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के Form 6 में बदलाव को लेकर लगाए गए आरोपों को 'भ्रामक' बताया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया था कि ज्ञानेश कुमार ने Form 6 में कथित तौर पर अवैध तरीके से बदलाव किया और अपने पद का इस्तेमाल बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए किया। ALSO READ: Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?
सऊदी अरब में पाकिस्तान-तुर्किये की सेना
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान और तुर्किये की सेना सऊदी अरब में तैनात होगी। बाब अल-मंदेब के पास सऊदी गठबंधन ने हूतियों से कई अहम इलाके छीन लिए हैं।
उपचुनाव के लिए मतदान
पश्चिम बंगाल की 2, तमिलनाडु की 2, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं। सभी 7 सीटों पर सुबह 6 बजे से मतदान जारी।
राज्यसभा चुनाव: सपा के तीसरे उम्मीदवार पर सस्पेंस
उत्तर प्रदेश में आगामी 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी के तीसरे उम्मीदवार पर सस्पेंस बना हुआ है। भाजपा के सभी 8 उम्मीदवार आज भरेंगे नामांकन। आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)