CEC ज्ञानेश कुमार ने छत्तीसगढ़ का 2 दिवसीय दौरा टाला, दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन के बीच फैसला
ज्ञानेश कुमार के दौरे के दौरान दंतेवाड़ा जिले के प्रसिद्ध दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात और कवर्धा जिले के भोरमदेव मंदिर जाने का कार्यक्रम था. छत्तीसगढ़ CEO कार्यालय के पत्र के अनुसार, ज्ञानेश कुमार को दौरे की अवधि के लिए राज्य अतिथि घोषित किया गया था. उनके दौरे को देखते हुए जरूरी प्रोटोकॉल व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी किए गए थे
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया, "यह सूचित किया जाता है कि माननीय मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का छत्तीसगढ़ दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. आयोग से दौरे की नई तारीख मिलने के बाद इसकी अलग से जानकारी दी जाएगी."
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का विरोध वाला अंदाज, बैरिकेड पर चढ़ने से आकाशवाणी भवन में धरने तक, देखें तस्वीरें
दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन के बीच टला दौरा
ज्ञानेश कुमार के छत्तीसगढ़ दौरे को टाले जाने की जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब मंगलवार को दिल्ली में विपक्षी नेताओं और पुलिस के बीच दिनभर गतिरोध की स्थिति बनी रही. CEC के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मंगलवार देर रात हिरासत में लिया गया था. बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया.
आखिरी रिपोर्ट मिलने तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए थे. ममता बनर्जी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा समेत विपक्ष के अन्य सांसद भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे.
The post CEC ज्ञानेश कुमार ने छत्तीसगढ़ का 2 दिवसीय दौरा टाला, दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन के बीच फैसला appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)