LIVE: पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी जीता, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर की मौत के बाद पणजी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 76 साल के एक्टर को डोना पाउला के ओशन पार्क स्थित उनके घर से बांबोलिम के मणिपाल हॉस्पिटल के कैजुअल्टी वार्ड में मृत अवस्था में लाया गया था।
5 विधानसभा सीटों समेत कुल 6 सीटों के चुनाव नतीजे आज मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए हैं।-असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।
-5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना जारी।
-पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त।
-तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर एआईएडीएमके और टीवेके के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है।
-पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली एआईएनआरसी को बढ़त।
असम की नगांव सीट पर चल रहे संसदीय उपचुनाव में BJP के देवाशीष शर्मा आगे चल रहे हैं। AIUDF अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल और INC की शिबमोनी बोरा पीछे।
रेजीनगर में भाजपा उम्मीदवार 11 हजार वोटों से आगे। नंदीग्राम में भी भाजपा उम्मीदवार को 19 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त।
पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी अशोक आनंद 8 हजार से ज्यादा वोटों से जीते।What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)