कश्मीर में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड! श्रीनगर-गुलमर्ग समेत कई शहरों में पारा देख वैज्ञानिक हैरान

Oct 05, 2026 - 11:05
0 0
कश्मीर में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड! श्रीनगर-गुलमर्ग समेत कई शहरों में पारा देख वैज्ञानिक हैरान

Kashmir heat breaks record

Kashmir Heat :  कश्मीर में रविवार को असामान्य रूप से भीषण गर्मी पड़ी, कई मौसम स्टेशनों ने अक्टूबर के उच्चतम या लगभग उच्चतम तापमान दर्ज किए क्योंकि पारा मौसमी औसत से काफी ऊपर चढ़ गया। कश्मीर में भीषण गर्मी देख मौसम वैज्ञानिक भी हैरान है। ALSO READ: लद्दाख में ईरानी केसर की दस्तक, क्या कश्मीरी केसर को मिलेगी कड़ी टक्कर?

 

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अक्टूबर माह में शहर में दर्ज किया गया दूसरा सबसे अधिक तापमान है। यह तापमान 2 अक्टूबर, 2008 को दर्ज किए गए पिछले अक्टूबर के उच्चतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। श्रीनगर में अक्टूबर का अब तक का सबसे अधिक तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस है, जो 2 अक्टूबर, 1931 को दर्ज किया गया था।

 

काजीगुंड में तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसने 1 अक्टूबर, 1985 को दर्ज किए गए पिछले अक्टूबर के रिकार्ड 31.2 डिग्री सेल्सियस को तोड़ दिया। तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक था।

 

स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता फैजान आरिफ ने कई स्टेशनों पर दर्ज किए गए तापमान को अक्टूबर के लिए असाधारण बताया है। उन्होंने कहा कि इस समय के हिसाब से तापमान असाधारण रूप से अधिक है, काजीगुंड और कोकरनाग में अक्टूबर के अपने-अपने रिकार्ड टूट गए हैं। ऐसे तापमान असामान्य हैं और कश्मीर में भीषण गर्मी का संकेत देते हैं। गुलमर्ग में भी आज असामान्य रूप से गर्म मौसम रहा, जहां पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान पिछले दिन दर्ज किए गए अक्टूबर के उच्चतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक था। ALSO READ: Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

 

गुलमर्ग में अक्टूबर का रिकार्ड तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस है, जो 1 अक्टूबर, 2009 को दर्ज किया गया था। रविवार का तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक था, जिससे यह रिसार्ट में दर्ज किया गया दूसरा सबसे गर्म अक्टूबर का दिन बन गया।

 

इस बीच, कोकरनाग में अक्टूबर के महीने का नया रिकार्ड तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 4 अक्टूबर, 2008 को दर्ज किए गए पिछले उच्चतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक था।

 

आरिफ कहते थे कि घाटी के स्टेशनों और उच्च ऊंचाई वाले स्थानों दोनों जगह असामान्य रूप से उच्च तापमान का लगातार बने रहना वर्तमान स्थिति को विशेष रूप से उल्लेखनीय बनाता है। यह गर्मी ऐसे समय में आई है जब कश्मीर में तापमान में आमतौर पर शरद ऋतु के आगे बढ़ने के साथ लगातार गिरावट आने की उम्मीद होती है, और घाटी में ठंडक का प्रकोप अधिक स्पष्ट होने लगता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User