दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

ALSO READ: लड़ाई फिर 80 बनाम 20 की...राज्यसभा चुनाव के परिणामों से सीएम योगी ने 2027 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी
खबरों के मुताबिक सऊदी अरब के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई ठिकानों पर हुए भीषण हूती हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की उड़ान (AI2243) को अरब सागर के ऊपर से वापस दिल्ली मोड़ दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद की उड़ानें 10 अक्टूबर रद्द कर दी है। क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को लेकर फैसला लिया गया है। टिकट रद्द करने पर पूरा पैसा मिलेगा।
करीब दो घंटे उड़ने के बाद दिल्ली लौटी फ्लाइट
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, Air India की फ्लाइट AI2243 ने गुरुवार को करीब दोपहर 2:40 बजे दिल्ली से रियाद के लिए उड़ान भरी थी। करीब दो घंटे उड़ान भरने के बाद विमान ने वापस दिल्ली का रुख किया। विमान करीब शाम 6:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतरा। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब रियाद एयरपोर्ट पर हूती हमले की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, इस कथित हमले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
ALSO READ: ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो
रियाद एयरपोर्ट ने यात्रियों को किया अलर्ट
रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्रियों को क्षेत्रीय घटनाक्रम और हवाई क्षेत्र से जुड़े प्रतिबंधों के कारण उड़ानों में बदलाव की चेतावनी दी है। एयरपोर्ट ने कहा है कि कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है, समय बदला जा सकता है या उड़ानें रद्द भी हो सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
Air India और Air India Express ने रियाद की उड़ानें रोकीं
सूत्रों के अनुसार, Air India और Air India Express ने फिलहाल रियाद से आने-जाने वाली अपनी उड़ानें निलंबित कर दी हैं। हालांकि, Air India की ओर से अभी तक इस निलंबन को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस बीच Akasa Air ने भी गुरुवार को कोच्चि-रियाद और रियाद-कोच्चि की उड़ानें रद्द कर दीं।
Akasa Air ने यात्रियों को दिया रिफंड और रीशेड्यूल का विकल्प
Akasa Air ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि रियाद में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए उसने कोच्चि से रियाद जाने वाली QP 523 और रियाद से कोच्चि आने वाली QP 524 उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को पूरी रकम वापस लेने या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रा को रीशेड्यूल करने का विकल्प दिया है। Akasa Air ने कहा कि वह स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और किसी भी बदलाव की जानकारी यात्रियों को आगे दी जाएगी।
यात्रियों की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता
रियाद में सुरक्षा स्थिति और हवाई क्षेत्र से जुड़े प्रतिबंधों के बीच एयरलाइंस अपने परिचालन की समीक्षा कर रही हैं। Akasa Air ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में रियाद की यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।
भारत ने जारी की एडवाइजरी
भारत ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को खाड़ी देश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच सतर्क रहने, जरूरत पड़ने पर घरों में रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। रियाद में भारतीय दूतावास का यह परामर्श सऊदी अरब और ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच हाल ही में बढ़ी दुश्मनी के बीच आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)